सब्सक्राइब करें

Box Office Report: 'डकैत' पर भारी पड़ी 'धुरंधर 2'? 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' को मिला वीकएंड का फायदा

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Sun, 12 Apr 2026 08:48 AM IST
सार

Box Office Collection: शनिवार का दिन फिल्मों की कमाई के लिहाज से मिलाजुला रहा। कई फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला है। आइए जानते हैं 'धुरंधर 2', 'डकैत' और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने कितना कलेक्शन किया है?

विज्ञापन
Box Office collection on saturday dhurandhar 2 dacoit project hail mary
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों सिनेमाघरों में साउथ, बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में लगी हुई हैं। सभी फिल्मों में सबसे ज्यादा 'धुरंधर 2' ने कमाई की है। रिलीज के 24वें दिन भी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बरकरार रखा है। शुक्रवार तक फिल्म की कमाई काफी घट गई थी। शनिवार को फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला और इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है। 'डकैत' ने धीमी शुरुआत की है।  इसी तरह से 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' के कलेक्शन में भी वीकएंड पर बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों का कलेक्शन।
Trending Videos
Box Office collection on saturday dhurandhar 2 dacoit project hail mary
डकैत - फोटो : यूट्यूब
'डकैत' का अब तक का कलेक्शन
मृणाल ठाकुर और अदिवि शेष की अदाकारी से सजी फिल्म 'डकैत' की ओपनिंग बहुत अच्छी नहीं रही। पहले दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 6.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन शनिवार को इसने 7 करोड़ रुपये कमाए। फिल्म का टोटल कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपये हो गया है। यह फिल्म हिंदी और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई है। इसमें अनुराग कश्यप भी हैं।

Dacoit Movie Review: दमदार दिखे मृणाल और अदिवि शेष, क्लाइमेक्स भी जबरदस्त; फिर कहां चूकी ‘डकैत’? पढ़ें रिव्यू
विज्ञापन
विज्ञापन
Box Office collection on saturday dhurandhar 2 dacoit project hail mary
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' की अब तक की कमाई
  • आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' को शनिवार को वीकएंड का फायदा मिला है।
  • 24वें दिन इसने 13.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • शुक्रवार को फिल्म की कमाई 7 करोड़ रुपये रही थी।
  • तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 110.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 263.65 करोड़ रुपये रही।
  • पहले हफ्ते में इसने 674.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • इस तरह से फिल्म का टोटल कलेक्शन 1068.92 करोड़ रुपये हो गया है।
  • यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है।
Box Office collection on saturday dhurandhar 2 dacoit project hail mary
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
भारत ही नहीं 'धुरंधर 2' ने दुनियाभर में अपना परचम लहराया है। 24 दिनों में फिल्म ने 1691.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस फिल्म ने नॉर्थ अमेरिका में 'बाहुबली 2' को पीछे छोड़ दिया है। इसने यहां सबसे ज्यादा 26.68 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है। अब इसकी निगाहें 'पुष्पा 2' का रिकॉर्ड तोड़ने पर है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1740 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Box Office collection on saturday dhurandhar 2 dacoit project hail mary
प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : X
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' का कलेक्शन
'प्रोजेक्ट हेल मेरी' 26 मार्च को भारत में रिलीज हुई थी। शनिवार को फिल्म ने 4.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। शुक्रवार को इसकी कमाई 1.85 करोड़ रुपये थी। दूसरे हफ्ते में इसने 20.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म ने 24.70 करोड़ रुपये कमाए थे। इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 51.24 करोड़ रुपये हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed