सब्सक्राइब करें

अल्लू अर्जुन से पहले अजीबोगरीब लुक में नजर आए ये कलाकार, किसी ने डराया तो किसी ने किया हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 08 Apr 2026 03:59 PM IST
सार

Actors In Different Look: अल्लू अर्जून की अपकमिंग फिल्म 'राका' से उनका पहला लुक जारी हो चुका है। इसे फैंस पसंद कर रहे हैं। इसी कड़ी में हम ऐसे कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो फिल्मों में अलग लुक में नजर आए हैं।

विज्ञापन
actor comes in Bizarre look before allu arjun animal look some made scared
राजकुमार राव, अल्लू अर्जुन, विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
आज अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'राका' का पहला पोस्टर जारी हो गया है। पोस्टर में अल्लू अर्जुन अलग रूप में नजर आ रहे हैं। पोस्टर में उनके चेहरे के सामने जानवर का पंजा है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि 'राका' में अल्लू अर्जुन का लुक इंसान और जानवर का मिश्रण हो सकता है। इसी कड़ी में हम आपको उन कलाकारों के बारे में बता रहे हैं जो फिल्मों में बहुत अजीब लुक में नजर आए।
Trending Videos
actor comes in Bizarre look before allu arjun animal look some made scared
कमल हासन - फोटो : सोशल मीडिया
कमल हासन- कल्कि (2024)
'कल्कि 2898 एडी' में कमल हासन एक बूढ़े व्यक्ति के रूप में नजर आए थे। उनका यह लुक काफी डरावना और झुर्रियों वाला था। उनके लुक को देखकर लग रहा था कि वह जिंदा लाश हैं। उनका लुक इतना अजीब था कि एक्टर को पहचानना बहुत मुश्किल हो रहा था। कमल का यह लुक उनके अब तक के सबसे अलग किरदारों में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
actor comes in Bizarre look before allu arjun animal look some made scared
राजकुमार राव - फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार राव- राब्ता (2017)
फिल्म 'राब्ता' में राजकुमार राव ने कैमियो किया था। हालांकि उन्होंने अपने लुक से लोगों को हैरान कर दिया था। इस लुक में वह डरावने लग रहे थे। फिल्म में उन्होंने 324 साल के बेहद बुजुर्ग व्यक्ति की भूमिका निभाई थी। राजकुमार राव के इस लुक की दुनियाभर में तारीफ हुई थी।
actor comes in Bizarre look before allu arjun animal look some made scared
कार्थी - फोटो : सोशल मीडिया
कार्थी- काशमोरा (2016)
फिल्म 'कश्मोरा' में कार्थी ने डबल रोल अदा किया था। उनके किरदार का नाम कश्मोरा और राज नायक था। फिल्म में कार्थी का लुक बहुत अलग था। इस लुक के लिए उन्होंने दाढ़ी बड़ी की थी, सिर मुंडवाया था। वह पुराने सैनिकों की पोशाक में नजर आए थे। उनके चेहरे की बाईं तरफ एक काला निशान भी था। 
विज्ञापन
actor comes in Bizarre look before allu arjun animal look some made scared
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया
विक्रम- आई (2015)
फिल्म 'आई' में विक्रम ने ली नाम के एक ऐसे शख्स का किरदार निभाया था, जो एक वायरस की चपेट में आ जाता है। बीमारी से ग्रस्त होने के बाद वह जवानी में ही बूढ़े लगते हैं। उनके बाल भी झड़ जाते हैं। इसके बाद वह काफी डरावने लगने लगते हैं। अच्छा इलाज मिलने के बाद वह ठीक हो जाते हैं। फिल्म में उनके अजीब लुक की काफी तारीफ हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed