सब्सक्राइब करें

Dhurandhar 2: 18वें दिन 'धुरंधर 2' ने रचा इतिहास! घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ कमाने वाली बनी पहली फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 06 Apr 2026 07:58 AM IST
सार

Dhurandhar 2 Collection: 'धुरंधर 2' ने 18वें दिन नया रिकॉर्ड बनाया है। यह फिल्म भारत में 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाई करने वाली पहली फिल्म बन गई है। 

विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
'धुरंधर 2' ने 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। रिलीज के बाद से ही फिल्म हर दिन रिकॉर्ड बना रही है। पहले यह फिल्म भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। इसके बाद इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये की कमाई करने का रिकॉर्ड बनाया है। आइए जानते हैं इस फिल्म ने और 'प्रोजेक्ट हेल मेरी' ने बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है?
Trending Videos
Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला
'धुरंधर 2' की अब तक की कमाई
दूसरे वीक के आखिर में 'धुरंधर 2' की कमाई घट गई थी। तीसरे वीकएंड पर फिल्म की कमाई में दोबारा इजाफा हुआ। रविवार को फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 28.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले दिन इसने 102.55 करोड़ रुपये कमाए थे। एक हफ्ते में फिल्म का कारोबार 674.17 करोड़ रुपये रहा था। दूसरे हफ्ते में इस फिल्म ने 263.65 करोड़ रुपये कमाए। इस तरह से 18 दिनों में इसने 1013.77 करोड़ रुपये का टोटल कलेक्शन किया है। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली यह पहली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'धुरंधर 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
'धुरंधर 2' जहां भारत में बेहतरीन कलेक्शन कर रही है, वहीं दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है। 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1605.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है। नॉर्थ अमेरिका में इस फिल्म ने 25 मिलियन डॉलर की कमाई की है। यहां यह फिल्म सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। 

क्या पीएम मोदी ने किया 'धुरंधर' का बचाव? चुनावी रैली में 'द केरल स्टोरी' और 'द कश्मीर फाइल्स' का भी किया जिक्र

Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों से अब भी पीछे
'धुरंधर 2' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर जहां सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है, वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन के मामले में यह फिल्म अब भी 'पुष्पा 2', 'बाहुबली 2' और 'दंगल' से पीछे है। 'पुष्पा 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1742 करोड़ रुपये है। 'बाहुबली 2' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 1788 करोड़ रुपये है। इसी तरह 'दंगल' का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 2070 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
Dhurandhar 2 box office collection day 18 earn more than 1000 crore in india
फिल्म- प्रोजेक्ट हेल मेरी - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रोजेक्टर हेल मेरी' कलेक्शन
'धुरंधर 2' के साथ बॉक्स ऑफिस पर 'प्रोजेक्टर हेल मेरी' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म धीमी गति से कमाई कर रही है। वीकएंड पर इस फिल्म के कलेक्शन में भी इजाफा हुआ है। रविवार को फिल्म ने 4.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। 11 दिनों में इस फिल्म ने कुल 37.95 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed