सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kohrra Fame Actor Barun Sobti Says Men Have A Problem With Stronger Women Which Shows In Series

‘मजबूत महिलाओं से पुरुषों को होती है परेशानी’, बरुण सोबती ने ओटीटी को बताया गेम चेंजर; इंडस्ट्री पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Wed, 18 Feb 2026 03:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Barun Sobti: ‘कोहरा’ और ‘असुर’ जैसी सीरीज से सुर्खियां बटोरने वाले अभिनेता बरुण सोबती ने महिलाओं को लेकर पुरुषों की सोच के बारे में बात की है। जानिए एक्टर ने क्यों पुरुषों को बताया इनसिक्योर...

Kohrra Fame Actor Barun Sobti Says Men Have A Problem With Stronger Women Which Shows In Series
बरुण सोबती - फोटो : इंस्टाग्राम-@barunsobti_says
विज्ञापन

विस्तार

अभिनेता बरुण सोबती हाल ही में नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘कोहरा’ के दूसरे सीजन में नजर आए हैं। सीरीज में उनके काम को काफी पसंद किया गया है। अब अभिनेता ने इंडस्ट्री में महिलाओं को लेकर बन रही फिल्मों और काम पर बात की। साथ ही उन्होंने महिलाओं के अधिकार को लेकर पुरुषों की इनसिक्योरिटी को लेकर बात करते हुए इसे एक आम समस्या बताया है।

Trending Videos

महिलाओं से ऑर्डर लेने में पुरुषों को होती है दिक्कत
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए बरुण ने ‘कोहरा 2’ को लेकर कहा कि सीरीज में दिखाया गया शक्ति समीकरण प्रोफेशनल जीवन में लोगों की असल सोच को दिखाता है। उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस परिवार में पले-बढ़े हैं। लेकिन हां, यह एक आम धारणा है और हम इसे नकार नहीं सकते। स्पष्ट है कि पुरुषों को मजबूत महिलाओं से परेशानी होती है। उनसे आदेश लेना आज भी एक बड़ी बात है। यहां तक कि जब कोई महिला किसी बहस में अपनी बात मजबूती से रखती है, तो मैंने पुरुषों को असहज होते देखा है। मैं सभी पुरुषों की बात नहीं कर रहा हूं, लेकिन ज्यादातर मामलों में ऐसा ही होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kohrra Fame Actor Barun Sobti Says Men Have A Problem With Stronger Women Which Shows In Series
बरुण सोबती और मोना सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ओटीटी ने बदल दीं चीजें
अपने करियर में ओटीटी की महत्वा पर बात करते हुए एक्टर ने कहा कि ओटीटी शो के सफल होने के बाद चीजें बदल गईं। इसकी शुरुआत 'असुर' से हुई। वह लोकप्रिय था, लेकिन 'कोहरा' के साथ बात बदल गई। कुछ शो आम लोग देखते हैं और कुछ शो सिर्फ इंडस्ट्री के लोग देखते हैं। 'कोहरा' को इंडस्ट्री के लोग देखते थे और तभी से मुझे ज्यादा काम मिलने लगा। स्ट्रीमिंग कंटेंट ने कई अभिनेताओं के लिए अवसर पैदा किए हैं। कोहरा ने मुझे एक नई पहचान दिलाई है।

यह खबर भी पढ़ेंः Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपडेट; बताया कैसे पहुंचे थे अस्पताल?

‘कोहरा 2’ में हुई बरुण सोबती की तारीफ
बरुण सोबती ‘कोहरा’ के पहले सीजन में भी प्रमुख भूमिका में नजर आए हैं। उनका किरदार दूसरे सीजन में भी उतना ही प्रमुख है। इस बार वो मोना सिंह के साथ प्रमुख भूमिका में हैं। सीरीज में दिखाया गया है कि मोना सिंह के किरदार से ऑर्डर लेने में उन्हें असहजता महसूस होती है, क्योंकि एक महिला उनकी बॉस है। ‘कोहरा’ के अलावा बरुण ‘असुर’ के दोनों सीजन में भी अहम भूमिका में नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed