सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vin Diesel Compares Priyanka Chopra To Nelson Mandela Says She Tries To Make World A Better Place

नेल्सन मंडेला से की प्रियंका चोपड़ा की तुलना, विन डीजल ने देसी गर्ल को सराहा; बोले- मैं आपको सीक्रेट…

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Wed, 18 Feb 2026 04:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Vin Diesel Compares Priyanka Chopra To Nelson Mandela: इन दिनों देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लॉस एंजेल्स प्रीमियर के दौरान विन डीजल ने प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ की। उनके बारे में एक सीक्रेट भी साझा किया।

Vin Diesel Compares Priyanka Chopra To Nelson Mandela Says She Tries To Make World A Better Place
विन डीजल, प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@vindiesel
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चाेपड़ा की हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। देसी गर्ल इस फिल्म के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। लॉस एंजेल्स में भी इस फिल्म का प्रीमियर हुआ। जिसमें हॉलीवुड एक्टर विन डीजल भी शामिल हुए। प्रीमियर पर उन्होंने प्रियंका चोपड़ा को लेकर काफी कुछ कहा।

Trending Videos

मशहूर एक्टिविस्ट नेल्सन मंडेला से क्यों की तुलना?
फिल्म ‘द ब्लफ’ के लॉस एंजेल्स प्रीमियर में विन डीजल ने प्रियंका के नेचर को लेकर एक राज खोल दिया। वह कहते हैं, ‘मैं आपको एक छोटा सा सीक्रेट बताने जा रहा हूं। प्रियंका चोपड़ा इस फिल्म में बहुत कमाल की हैं। उनमें जबरदस्त टैलेंट है। एक स्क्रीनिंग के दौरान यूरोप में उन्होंने मेरे बच्चों के साथ बहुत अच्छा व्यवहार किया। हम दोनों एक ही दिन अपना जन्मदिन मनाते हैं। मैं चाहता हूं कि आप सिर्फ स्वर्गीय नेल्सन मंडेला के बारे में सोचें। इंटरनेशनल एक्टिविस्ट नेल्सन मंडेला, प्रियंका चोपड़ा और मैं, हम सब इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं।’  

विज्ञापन
विज्ञापन


कब रिलीज होगी फिल्म 'द ब्लफ'? 
प्रियंका चोपड़ा और कार्ल अर्बन स्टारर 'द ब्लफ' एक एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। यह 25 फरवरी 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। फ्रैंक ई फ्लावर्स के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म एक कैरिबियन महिला की कहानी है, जिसका सीक्रेट पास्ट तब सामने आता है जब समुद्री लुटेरे उसके आइलैंड पर हमला करते हैं। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने गजब का एक्शन भी किया है। 

ये खबर भी पढ़ें: लॉस एंजिल्स में हुआ फिल्म 'द ब्लफ' का वर्ल्ड प्रीमियर, प्रियंका चोपड़ा संग स्टाइलिश अंदाज में नजर आए निक जोनस 

प्रियंका चोपड़ा के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स क्या हैं? 
प्रियंका चोपड़ा के करियर फ्रंट की बात करें तो वह हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' और राजामौली की पैन इंडिया फिल्म 'वाराणसी' का हिस्सा हैं। 'वाराणसी' फिल्म में प्रियंका चोपड़ा साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म बड़े स्तर पर बन रही है। इस फिल्म की शूटिंग के लिए प्रियंका चोपड़ा लगातार भारत आ रही हैं। अब उनका नाम फिल्म '007 बॉन्ड' सीरीज को लेकर भी सामने आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed