सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   ajay devgn rasha tahdani kajol wishes Aaman Devgan on his birthday share post

अमन देवगन ने मनाया 26वां जन्मदिन, अजय और काजोल ने दी भतीजे को बधाई, राशा ने भी लिखा प्यारा नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 18 Feb 2026 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

Aaman Devgan Birthday: अमन देवगन का आज 26वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अजय देवगन, काजोल और राशा थडानी ने खास पोस्ट के जरिए उन्हें जन्मदिन की शुभकामानाएं दी हैं।
 

ajay devgn rasha tahdani kajol wishes Aaman Devgan on his birthday share post
अमन देवगन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने भतीजे अमन देवगन के 26वें जन्मदिन पर एक प्यारा पोस्ट शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अजय के अलावा काजोल और राशा थडानी ने भी अमन के लिए एक प्यारा नोट लिखा है।

Trending Videos

अजय देवगन का पोस्ट
अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर अमन के साथ उनकी बचपन की एक पुरानी और आज की एक नई तस्वीर शेयर की। इस पोस्ट के साथ अजय ने अपने भतीजे अमन को जन्मदिन की शुभकामानएं देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो अमन।' आगे अजय ने लिखा, 'आज जितना मन करे केक खा लेना, लेकिन कल से डाइट पर वापस आ जाना।'

View this post on Instagram

A post shared by Ajay Devgn (@ajaydevgn)


विज्ञापन
विज्ञापन

काजोल का पोस्ट
काजोल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अमन के साथ अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ काजोल ने लिखा, 'हैप्पी बर्थ डे अमन, इस साल तुम्हें बहुत सारी खुशियां मिलें।' आगे काजोल ने लिखा 'लव यू'।

राशा का पोस्ट
राशा थडानी और अमन ने एक साथ फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में अमन की को-स्टार रहीं राशा ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। राशा ने इंस्टाग्राम पर अमन के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर की और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो AD, हमेशा मुझे हंसाने के लिए।'  

'आजाद' से किया डेब्यू
अमन ने फिल्म 'आजाद' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म 1920 के दशक की कहानी है, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम के समय की है। यह फिल्म एक युवा लड़के (अमन) की कहानी है, जिसका एक घोड़ा 'आजाद' से गहरा रिश्ता बन जाता है। इस फिल्म में अजय देवगन और डायना पेंटी की भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं इस फिल्म से रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी ने भी डेब्यू किया था।


यह भी पढ़ें:  शादी की सालगिरह पर विक्रांत मैसी ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें, पत्नी शीतल के लिए लिखा- 'सबसे प्यारी...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed