सलमान खान ने हिट फिल्मों में क्रेडिट मिलने पर कही बड़ी बात, कहा- ‘करण अर्जुन’ और ‘तेरे नाम’ में नहीं की मेहनत’
Salman Khan: सलमान खान ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्में की हैं, लेकिन उनका कहना है कि इनमें से कुछ फिल्मों में उन्होंने ज्यादा मेहनत नहीं की। जानिए सलमान क्यों मानते हैं ऐसा…
विस्तार
फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर ऐसा देखा जाता है कि कलाकारों के बीच फिल्मों के श्रेय लेने की होड़ मची रहती है। कभी पोस्टर पर नाम को लेकर बहस होती है, तो कभी इंटरव्यू में अपनी मेहनत गिनाई जाती है। सफलता मिलने पर ज्यादातर सितारे यह बताने की कोशिश में लग जाते हैं कि फिल्म उन्हीं के दम पर चली। लेकिन सलमान खान इस भीड़ से थोड़े अलग हैं। वे हिट फिल्मों में अपनी भूमिका को कम आंकते नजर आते हैं। ऐसे ही उनका एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लहरें टीवी को दिए एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा कि कुछ फिल्मों में उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत नहीं की, फिर भी फैंस ने उनकी काफी तारीफ की और उनके रोल को एवरग्रीन बनाया।
‘करण अर्जुन’ में नहीं की ज्यादा मेहनत
अपनी बातों को क्लियर करने के लिए उन्होंने अपनी सबसे हिट फिल्मों में से कुछ का उदाहरण दिया। जैसे ‘करण अर्जुन’ और ‘तेरे नाम’। सलमान ने ‘करण अर्जुन’ की बात करते हुए कहा, ‘इस फिल्म में मैंने कोई ज्यादा मेहनत नहीं की थी। फिल्म में बाकी कलाकारों, निर्देशक और पूरी टीम ने जमकर काम किया, लेकिन जब फिल्म सुपरहिट हुई तो सारा क्रेडिट मुझे ही मिलने लगा।’ बता दें, 'करण अर्जुन' का निर्देशन राकेश रोशन ने किया था।
'तेरे नाम' फिल्म का भी दिया उदाहरण
इसी तरह सलमान खान ने 'तेरे नाम' फिल्म की बात करते हुए कहा, ‘इस फिल्म में भी मेरा रोल बहुत साधारण था। न तो डायलॉग्स बहुत ज्यादा थे और न ही एक्टिंग में कोई बड़ा एक्सपेरिमेंट था। इसमें मेरा पहला लुक बैंग्स हेयरकट वाला था और दूसरे लुक में बाल ही नहीं थे। फिल्म में मेरे पास गिनती के ही डायलॉग थे। इसके बावजूद यह फिल्म लोगों के दिलों में बस गई और आज भी उनकी यादगार फिल्मों में गिनी जाती है।’
सलमान खान ने ‘तेरे नाम’ की सफलता का पूरा श्रेय फिल्म की कहानी, निर्देशन, स्क्रीनप्ले और लेखन को दिया। बता दें कि 'करण अर्जुन' फिल्म 13 जनवरी 1995 को रिलीज हुई थी और 'तेरे नाम' ने 15 अगस्त 2003 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी।
Are you ready for the most intense tale ever? #BattleofGalwan Teaser Out Now!
— Salman Khan Films (@SKFilmsOfficial) December 27, 2025
Releasing in Cinemas, 17th April 2026.https://t.co/GGgOgNBI9B@BeingSalmanKhan @IChitrangda @LakhiaApoorva #HimeshReshammiya #StebinBen #ZeynShaw @TheAnkurBhatia #HarshilShah #HeeraSohal… pic.twitter.com/A9BZiRrwgk
‘बैटल ऑफ गलवां’ में नजर आएंगे सलमान
अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित ‘बैटल ऑफ गलवां’ 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में सलमान खान के साथ चित्रांगदा सिंह प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म साल 2020 में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित बताई जा रही है। जहां भारतीय सैनिकों ने बिना किसी हथियार के चीनी सैनिकों का डटकर सामना किया था।