{"_id":"6af461c08d6199b93d076b31","slug":"shiv-sagar-reveals-untold-stories-behind-ramanand-sagar-ramayana-set-to-release-on-december-29-2026-11-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामायण: राम के किरदार में रणबीर को कास्ट करते रामानंद सागर? पोते ने दिया यह जवाब; डॉक्यूमेंट्री पर दिया अपडेट","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
रामायण: राम के किरदार में रणबीर को कास्ट करते रामानंद सागर? पोते ने दिया यह जवाब; डॉक्यूमेंट्री पर दिया अपडेट
Wed, 11 Nov 2026 06:13 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Wed, 11 Nov 2026 06:13 PM IST
सार
- आज भी जब 'रामायण' का जिक्र होता है तो दर्शकों के दिमाग में पहली छवि टीवी शो की बनती है।
- रामानंद सागर शो में पहले अरुण गोविल को राम के रूप में कास्ट नहीं करना चाहते थे।
- फिल्म 'रामायण' की कामयाबी के बीच खबर है कि टीवी शो 'रामायण' पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज होगी।
विज्ञापन
शिव सागर, रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' रिलीज होने के बाद एक बार फिर फैंस रामानंद सागर की 'रामायण' की बात कर रहे हैं। फिल्म 'रामायण' को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच यूजर्स यह भी कह रहे हैं कि रामानंद सागर की 'रामायण' की जगह कोई नहीं ले सकता। अब खबर आ रही है कि टीवी पर एक डॉक्यूमेंट्री रिलीज होने जा रही है। रामानंद सागर के पोते शिव सागर ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने फिल्म 'रामायण' और टीवी शो 'रामायण' के बारे में कई बातें कही हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
क्या रामानंद सागर रणबीर को राम के किरदार में पसंद करते थे?
वैरायटी इंडिया से बातचीत में इस सवाल के जवाब में शिव सागर ने कहा 'भगवान राम का किरदार निभाने वाले अभिनेता से उन्हें क्या चाहिए इसे लेकर वह काफी स्पष्ट थे। इसलिए मुझे लगता है कि रणबीर को उस प्रोसेस के जरिए उन्हें यकीन दिलाना पड़ता कि वह उस काबिल हैं।'

'रामायण' मोशन पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम@tseries.official
रामायण में अरुण गोविल को कैसे मिला था राम का रोल?
टीवी शो 'रामायण' में अरुण गोविल ने राम का किरदार निभाया था। शिव सागर ने बताया कि रामानंद सागर पहले अरुण गोविल को राम के रूप में कास्ट नहीं करना चाहते थे। मगर उनके पिता प्रेम सागर, चाचा आनंद सागर और मोती सागर का मानना था कि अरुण गोविल इस भूमिका के लिए बिल्कुल सही रहेंगे। इसके बाद रामानंद सागर भी अरुण गोविल को राम के रूप में कास्ट करने के लिए राजी हो गए।

कब रिलीज होगी रामायण पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री?
बता दें कि टीवी शो 'रामायण' 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। शिव सागर ने बताया है कि 'रामायण' पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री 29 दिसंबर को रिलीज होगी।
बता दें कि टीवी शो 'रामायण' 25 जनवरी 1987 से 31 जुलाई 1988 के बीच दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। शिव सागर ने बताया है कि 'रामायण' पर बनने वाली डॉक्यूमेंट्री 29 दिसंबर को रिलीज होगी।
'रामायण' के ट्रेलर में नजर आएंगे चर्चित कलाकार
- फोटो : यूट्यूब@@WorldOfRamayana
रामायण पर बनी डॉक्यूमेंट्री में क्या होगा खास?
- रिलीज के बाद टीवी शो 'रामायण' काफी मशहूर हुआ था।
- आज भी जब 'रामायण' का जिक्र होता है तो दर्शकों के दिमाग में पहली छवि इसी शो की बनती है।
- इस बीच शिव सागर ने बताया है अपकमिंग डॉक्यूमेंट्री में शो से जुड़े दिलचस्प किस्से होंगे।
- इस शो को बनने में कई तरह की दिक्कतें आईं थीं, इसलिए इस शो से जुड़ी कई कहानियां हैं।
- दर्शकों को यह कहानियां बताई जाएंगी।
रणबीर की रामायण पर क्या बोले शिव सागर?
नितेश तिवारी की 'रामायण' पर शिव सागर ने कहा, 'नितेश तिवारी की 'रामायण' को लेकर लोगों में इतनी उत्सुकता है कि वो इस महाकाव्य के अलग-अलग रूपांतरों को फिर से देख रहे हैं। वह फिल्म से टीवी शो की तुलना कर रहे हैं।'