सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Splitsvilla 7 fame And Six Time Mr India Mayank Pawar Passes Away At The Age Of 37

‘स्प्लिट्सविला’ फेम मयंक पवार का 37 साल की उम्र में निधन, फिटनेस कम्युनिटी हैरान; मौत का कारण नहीं आया सामने

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 24 Feb 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Splitsvilla 7 fame Mayank Pawar Passes Away: ‘स्प्लिट्सविला’ फेम और कई बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के विनर रह चुके मयंक पवार का निधन हो गया है। 37 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

Splitsvilla 7 fame And Six Time Mr India Mayank Pawar Passes Away At The Age Of 37
मयंक पवार - फोटो : इंस्टाग्राम@pawarmayank
विज्ञापन

विस्तार

महज 37 साल की उम्र में मयंक पवार की मौत हो गई। इस खबर से फिटनेस कम्युनिटी के लोग सदमे में हैं। अभी तक मयंक की मौत का कारण सामने नहीं है। लेकिन उनके इंस्टाग्राम पेज पर निधन की सूचना और प्रार्थना सभा की तारीख साझा की गई है। सोशल मीडिया पर यह खबर देखकर उनके करीबी और फैंस शोक में हैं। 

Trending Videos


सोमवार को हुआ मयंक पवार का निधन 
मयंक पवार के इंस्टाग्राम पेज पर उनके करीबियों ने निधन की सूचना साझा की है, जिसमें बताया है कि 23 फरवरी को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। 25 फरवरी को परिवार ने मयंक की प्रार्थना सभा रखी है। इस पोस्ट के साथ लिखा है- ‘आप एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा थे। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। कृपया हमारे साथ उनकी प्रार्थना सभा में शामिल हों और मयंक को याद करें। ओम शांति।’

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mayank Pawar™ (@pawarmayank)


 

फिटनेस कम्युनिटी मयंक की मौत से हैरान 
मयंक पवार की बात करें तो वह ‘स्प्लिट्सविला 7’ रियलिटी शो में नजर आए थे। इस शो में सनी लियोनी होस्ट थीं। मयंक को इस शो में काफी पसंद किया गया था। इसके अलावा वह वह मिस्टर एशिया और छह बार के मिस्टर इंडिया भी रह चुके हैं। बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस कम्युनिटी में मयंक एक बड़ा नाम थे। इंस्टाग्राम पर वह अपने जिम वीडियो, बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के वीडियो शेयर करते थे। लेकिन इतनी कम उम्र में उनके निधन से फिटनेस कम्युनिटी के लोग हैरान हैं। परिवार की तरफ से मयंक के निधन का कारण साझा नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed