फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Tej Pratap Yadav asking Irina Rudakova for second marriage in rise and fall season 2

राइज एंड फॉल 2: क्या बिहार की बहुरिया बनेगी यह विदेशी एक्ट्रेस? तेज प्रताप ने इरीना रुदकोवा को किया प्रपोज

Wed, 07 Oct 2026 04:06 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 07 Oct 2026 04:06 PM IST
सार

Tej Pratap Yadav And Irina Rudakova:  ‘राइज एंड फॉल’ में  तेज प्रताप यादव का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें वह  शो की प्रतिभागी इरीना रुदकोवा से फ्लर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने इरीना से शादी से जुड़ा सवाल भी पूछा।

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav asking Irina Rudakova for second marriage in rise and fall season 2
इरीना रुदकोवा, तेज प्रताप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शो ‘राइज एंड फॉल’ में लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहे हैं। इसी बीच उनका और शो की प्रतिभागी इरीना रुदकोवा के साथ हंसी मजाक अब सीरियस होता जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ काजल राघवानी के नए खुलासे से फैंस शॉक्ड हैं। जानें क्या हुआ था। 

विज्ञापन

क्या बोला तेज प्रताप ने इरीना से? 

शो ‘राइज एंड फॉल’ में तेज प्रताप यादव ने विदेशी हसीना इरीना रुदकोवा से अपने दिल की बात की। इस बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तेज ने इरीना से कहा क्या वह शादी करेंगी? तो इरीना ने जवाब में कहा कि प्यार कर सकते हैं तो शादी भी करेंगे। इस दौराम इरीना भी तेज प्रताप के साथ फ्लर्ट करती दिखाई दीं। 

विज्ञापन
Trending Videos

Tej Pratap Yadav asking Irina Rudakova for second marriage in rise and fall season 2
तेज प्रताप यादव - फोटो : सोशल मीडिया

इरीना के साथ किया प्रैंक 
इतना ही नहीं तेज प्रताप यादव ने इरीना रुदकोवा से कहा कि वह शो छोड़ कर जा रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं शो से चला जाऊंगा, तो क्या करोगी तुम?’ इसके जवाब में इरीना मे कहा, ‘तो मैं मर जाऊंगी।’ इसके बाद दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिखाई दिए। इसके बाद तेज प्रताप ने बताया कि वह इरीना के साथ प्रैंक कर रहे थे।

विज्ञापन

Tej Pratap Yadav asking Irina Rudakova for second marriage in rise and fall season 2
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

शो में काजल राघवानी ने किया खुलासा 
हाल ही में शो ‘राइज एंड फॉल’ में एक्ट्रेस काजल राघवानी ने अपने निजी जीवन को लेकर कई खुलासा किया। काजल ने कहा कि वह पहले कलाई काटने की कोशिश कर चुकी हैं। हालांकि काजल ने साफ किया कि ऐसा उन्होंने किसी के छोड़ जाने या प्यार में नहीं किया था बल्कि अपने लिए किया था। काजल की बात सुनकर मनीष कश्यप ने उनसे पूछा कि भला कोई अपने लिए कलाई की नस क्यों काटेगा। काजल ने अपनी उस समय की मेंटल हेल्थ के बारे में बताते हुए कहा, 'उस समय मैं जिंदगी के एक ऐसे दौर से गुजर रही थी, जब मुझे न ही दुनिया समझ आ रही थी और न ही जीने का मन था।' 

View this post on Instagram

A post shared by Harsh Verma (@ad.edits9)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed