ईशा मालवीय की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, प्यार-पागलपन और जुनून की दिखी झलक; इस दिन रिलीज होगी मूवी
Isha Malviya: ईशा मालवीय अपने करियर में बड़ा कदम रखने जा रही हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
विस्तार
‘बिग बॉस 17’ फेम ईशा मालवीय अब बड़े पर्दे पर कदम रखने जा रही हैं। उनकी पहली पंजाबी फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
इस फिल्म में नजर आएंगी ईशा
ईशा मालवीय जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। उनकी पहली फिल्म ‘इश्कां दे लेखे’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह रोमांटिक पंजाबी फिल्म स्पीड रिकॉर्ड्स, पैनोरमा स्टूडियोज और डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड के यूट्यूब चैनलों पर कोलैबोरेशन के तहत रिलीज हुई है। तीनों प्लेटफॉर्म्स पर मिलाकर करीब 50 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं, जिससे फिल्म को शानदार डिजिटल ओपनिंग मिली है।
कैसा है ट्रेलर?
फिल्म में ईशा मालवीय के साथ पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरनाम भुल्लर लीड रोल में नजर आएंगे। ट्रेलर की शुरुआत यूनिवर्सिटी की घंटी से होती है और फिर गुरनाम का दमदार रोमांटिक डायलॉग सुनाई देता है- ‘जदो प्यार हद से गुजर जाए, उने मोहब्बत कहते हैं। जदो मोहब्बत हद से गुजर जाए, उनो पागलपन कहते हैं।’
इसके बाद ट्रेलर में एक खूबसूरत रोमांटिक गाना और परीक्षा हॉल में बैठी ईशा की झलक देखने को मिलती है। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री काफी फ्रेश और इमोशनल नजर आ रही है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म में राणा रणबीर, मिंटू कप्पा, बलविंदर बुलेट, गुरलीन चोपड़ा, गुरप्रीत रंधावा समेत कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मनवीर बरार ने किया है, जबकि कहानी जस्सी लोहका ने लिखी है। कार्यकारी निर्माता जसविंदर लाहरी हैं।
2 मिनट 25 सेकेंड के इस ट्रेलर में प्यार, नफरत, जुनून और इमोशंस का जबरदस्त कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है। रिलीज के कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज और ढेरों कमेंट्स के साथ ट्रेलर सोशल मीडिया पर छा गया है।
‘इश्कां दे लेखे’ 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ईशा मालवीय के लिए यह फिल्म उनके करियर का बड़ा माइलस्टोन साबित हो सकती है।