'हरे रामा हरे कृष्णा' की तर्ज पर बनेगा 'भूत बंगला' का पहला गाना, एकता कपूर के घर लॉन्च होगा सॉन्ग?
Bhooth Bangla First Song: फिल्म 'भूत बंगला' का पहला गाना अक्षय कुमार लेकर आ रहे हैं। इस गाने में 'हरे राम हरे कृष्णा' की वाइब नजर आएगी। जानकारी के अनुसार एकता कपूर के घर इस गाने को लॉन्च किया जाएगा?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन अपनी सातवीं फिल्म 'भूत बंगला' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का प्रमोशन जल्द ही शुरू होने वाला है। फिल्म की सह-निर्माता एकता कपूर इस फिल्म के पहले गाने के लॉन्च की मेजबानी अपने घर पर कर सकती हैं।
'भूत बंगला' का पहला गाना
'भूत बंगला' का पहला गाना फिल्म के प्रमोशन की शुरुआत करेगा। टाइम्स नाउ की एक खबर के अनुसार, एकता कपूर अपने घर में इस खास कार्यक्रम की मेजबानी करेंगी। इस गाने में अक्षय कुमार जोश से डांस करते दिखेंगे। यह गाना पुरानी फिल्म 'हरे राम हरे कृष्णा' की याद दिला सकता है और साथ ही इस गाने में अक्षय की भरपूर डांस एनर्जी देखने को मिलेगी।
कब रिलीज होगी 'भूत बंगला'
फिल्म 'भूत बंगला' एक हॉरर-कॉमेडी है। इसमें भूत वाली हवेली की कहानी है, जिसमें डर, रहस्य और ढेर सारा मजाक होगा। प्रियदर्शन ने कहा है कि यह फिल्म भारतीय पौराणिक कथाओं और पुराने ग्रंथों से प्रेरित है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा तब्बू, वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, असरानी, मिथिला पालकर और कई अन्य कलाकार हैं। भूत का किरदार कौन निभा रहा है, यह अभी एक राज है।
अक्षय और प्रियदर्शन
'भूत बंगला' अक्षय और प्रियदर्शन की सातवीं फिल्म है। इस फिल्म से पहले दोनों साथ में 'हेरा फेरी', 'गरम मसाला', 'भागम भाग', 'भूल भुलैया', 'दे दाना दान' और 'खट्टा मीठा' जैसी हिट फिल्में बना चुके हैं। फिल्म 'भूत बंगला' 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'भूत बंगला' की शूटिंग लंदन, जयपुर, कोच्चि, मुंबई जैसे कई शहरों में हुई है।
यह भी पढ़ें: PM Modi On Boong: बाफ्टा में 'बूंग' की जीत को पीएम मोदी ने सराहा; लिखा- 'यह गौरवपूर्ण क्षण है, सभी को बधाई'