फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tiger Shroff Firing Case Updates Accused Were Brought Anti Extortion Cell Office Medical Checkup

टाइगर पर फायरिंग: कोटा से मुंबई लाए गए आरोपियों का मेडिकल चेकअप हुआ, आज कोर्ट में पेशी; अब तक कितने गिरफ्तार?

Wed, 21 Oct 2026 08:04 AM IST
राजश्री वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: राजश्री वर्मा Updated Wed, 21 Oct 2026 08:04 AM IST
सार

Tiger Shroff Firing Case Updates: अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने जिन आरोपियों को पकड़ा, उन्हें जांच के लिए जीटी अस्पताल लाया गया। इसके बाद उनकी कोर्ट में पेशी होगी।

विज्ञापन
Tiger Shroff Firing Case Updates Accused Were Brought Anti Extortion Cell Office Medical Checkup
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हाल ही में हमला हुआ। इस केस की जांच क्राइम ब्रांच कर रही है। अब इस मामले में नया अपडेट सामने आया है। दरअसल, जिन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा उन्हें सुबह 4 बजे एईसी के ऑफिस में लाया आया। इससे पहले जब उन्हें राजस्थान से लाया गया, तो पहले सीधा मेडिकल जांच के लिए भेजा था।
विज्ञापन
Trending Videos

Tiger Shroff Firing Case Updates Accused Were Brought Anti Extortion Cell Office Medical Checkup
टाइगर पर हमला मामले के आरोपी - फोटो : सोशल मीडिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर वकील ने दिया अपडेट
एएनआई से बात करते हुए वकील अजिंक्य मिरगल मधुकर ने कहा, 'अभी चार बजे सुबह उन आरोपियों को एंटी-एक्सटॉर्शन सेल के दफ्तर लाया गया है। इससे पहले उनको जब  राजस्थान से लाया गया था, तो पूरा काफिला सीधे मेडिकल जांच के लिए जीटी अस्पताल में गया था। उनका मेडिकल चेकअप होने के बाद उन्हें यहां लाया गया है।'

वकील ने आगे कहा, 'इसके बाद उनके ऊपर अभी जांच चल रही है। वो जांच होगी और सुबह फिर मेडिकल चेकअप होने के बाद उन्हें कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा।' फिर वकील से पूछा गया कि तीनों में से किसके परिवार ने आपको सपोर्ट नहीं किया। इस पर अजिंक्य ने कहा, 'वो नाम अभी हम सुरक्षा कारणों की वजह से नहीं बता सकते, लेकिन परिवार और रिश्तेदारों से कॉन्टैक्ट हुआ था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Tiger Shroff Firing Case Updates Accused Were Brought Anti Extortion Cell Office Medical Checkup
टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : एएनआई
हरियाणा और यूपी से पकड़े गए चार आरोपी
  • पीटीआई के मुताबिक, मुंबई में टाइगर की कार पर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल चार लोगों को पकड़ा।
  • उन आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21) और सुमित (19) शामिल हैं।
  • वहीं, उत्तर प्रदेश से राधा (23) और बबीता (23) भी गिरफ्तार हुई हैं।

टाइगर श्रॉफ पर कब हुई फायरिंग
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर 18 अक्तूबर को शाम करीब 7 बजे फायरिंग हुई। जब अभिनेता फुटबॉल क्लब से निकलकर अपने घर की तरफ जा रहे थे। इस फायरिंग में अभिनेता बाल-बाल बच गए। वहीं, उनके ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed