फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Actor Tiger Shroff gunshots Mumbai Shooting Police nabs four more including women hindi news updates

टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच: दो महिलाओं समेत 4 और आरोपी गिरफ्तार, अभिनेता पर गोली चलाने के मामले में कार्रवाई

Tue, 20 Oct 2026 11:38 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Tue, 20 Oct 2026 11:38 PM IST
सार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस ने चारों को गिरफ्तार किया। कोर्ट के आदेश के बाद चारों को ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र भेज दिया गया है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
Actor Tiger Shroff gunshots Mumbai Shooting Police nabs four more including women hindi news updates
टाइगर पर हमला मामले में दिल्ली पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया - फोटो : एएनआई

विस्तार

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की जांच कर रही पुलिस की टीम ने दो महिलाओं समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभिनेता पर गोली चलाने के मामले में दिल्ली पुलिस की टीम ने इस अहम कार्रवाई को अंजाम दिया। चार लोगों को दिल्ली पुलिस की टीम ने गिरफ्तार करने के बाद महाराष्ट्र पुलिस को सौंप दिया। कोर्ट में पेशी के बाद आरोपियों को तीन दिनों की ट्रांजिट रिमांड पर महाराष्ट्र पुलिस के हवाले किया गया।

विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: हरियाणा और यूपी से पकड़े गए चार आरोपी

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने जिन चार लोगों को पकड़ा है उन आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत जिले के कुणाल (21) और सुमित (19) शामिल हैं। उत्तर प्रदेश की राधा (23) और बबीता (23) भी गिरफ्तार हुई हैं।

विज्ञापन

अब तक सात गिरफ्तार: टाइगर नहीं, फिल्म इंडस्ट्री की दूसरी हस्ती थी निशाने पर

टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले में नया खुलासा हुआ है कि शूटरों के निशाने पर टाइगर नहीं, बल्कि बॉलीवुड की एक अन्य हस्ती थी। हालांकि पुलिस ने नाम का खुलासा नहीं किया। कोटा से गिरफ्तार हमलावरों ऋतिक, रेहान व नाबालिग ने पुलिस को बताया कि कड़ी सुरक्षा के कारण वे हमला नहीं कर पाए तो बॉलीवुड में दहशत फैलाने के िलए टाइगर श्राफ को निशाना बनाया। उन्हें एक वीडियो से पता चला था कि टाइगर को पुलिस सुरक्षा नहीं मिली है। इस बीच, पुलिस कोटा से मंगलवार सुबह तीनों हमलावरों को कार से लेकर मुंबई रवाना हो गई। सुरक्षा दृष्टि से पुलिस टीम रात में कोटा में ही रुकी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र पुलिस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड मिली

मामले की जांच से जुड़े एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चारों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 35(1)(b) के तहत अदालत में पेश किया गया। बाद में, महाराष्ट्र पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने औपचारिक गिरफ्तारी की अपील की। महाराष्ट्र पुलिस चारों को हिरासत में मुंबई ले जाकर पूछताछ करना चाहती है। अदालत ने याचिका स्वीकार की और मुंबई पुलिस टीम को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड दे दी।

पुलिस ने किस आधार पर गिरफ्तार किया?

अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर मुंबई में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को संदेह है कि ये सभी विदेश से सक्रिय गैंगस्टर अनिल पंडित के निर्देश पर काम कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में हरियाणा के सोनीपत का कुणाल जमानत पर छूटने के बाद हरसाना गांव के एक दोस्त के जरिये अनिल पंडित के संपर्क में आया। पंडित 32 वर्षीय अमेरिकी गैंगस्टर और लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का कथित सहयोगी है। कुणाल ने एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप से पंडित से बातचीत शुरू की। पंडित के निर्देश पर कुणाल और सुमित ने अमृतसर से एक पिस्टल व 20 कारतूस जुटाए।

हथियार मुंबई कैसे पहुंचाए गए?

कुणाल ने राधा को अपनी गतिविधियों के बारे में बताकर उसे हथियार के साथ मुंबई जाने के लिए राजी किया। 15 अक्तूबर को कुणाल ने राधा और बबीता को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर छोड़ा। पिस्टल राधा के बैग में छिपी थी। यात्रा के दौरान कुणाल एप से उनके संपर्क में रहा और पंडित के निर्देश पहुंचाता रहा। दोनों महिलाएं 17 अक्तूबर को मुंबई पहुंचीं और एक होटल में ठहरीं। अगले दिन सुबह करीब 11 बजे एक नाबालिग लड़के ने उनके होटल के पास राधा से बैग लिया।

फायरिंग कब, गिरफ्तारी कैसे हुई?

18 अक्तूबर को शाम करीब 7 बजे टाइगक श्रॉफ की कार पर फायरिंग की सूचना मिली। पंडित ने कुणाल को बताया कि शूटर मुंबई में फंसे हैं, उनके भागने की व्यवस्था करो। राधा और बबीता 18 अक्तूबर को दादर-हरिद्वार एक्सप्रेस से मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुईं। मंगलवार को उन्हें नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। कुणाल और सुमित को भी मंगलवार को सोनीपत में गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed