सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Tony Awards 2026: Schmigadoon wins Best Musical Liberation takes Best Play as Death of a Salesman leads

Tony Awards: 'डेथ ऑफ ए सेल्समैन' की झोली में छह पुरस्कार; बेस्ट म्यूजिकल श्रेणी में 'श्मिगाडून' ने मारी बाजी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 08 Jun 2026 04:42 PM IST
विज्ञापन
सार

Tony Awards 2026: बीती रीत 79वें टोनी अवॉर्ड्स प्रदान किए गए। इसमें 'श्मिगाडून' को बेस्ट म्यूजिकल श्रेणी में अवॉर्ड मिला। वहीं, 'डेथ ऑफ ए सेल्समैन' की झोली में सबसे ज्यादा पुरस्कार आए। 

Tony Awards 2026: Schmigadoon wins Best Musical Liberation takes Best Play as Death of a Salesman leads
डेथ ऑफ ए सेल्समैन - फोटो : इंस्टाग्राम-@thetonyawards
विज्ञापन

विस्तार

79वें टोनी अवॉर्ड्स  में 'डेथ ऑफ ए सेल्समैन' को सर्वाधिक अवॉर्ड मिले। इसने छह पुरस्कारों पर कब्जा किया। डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार रात 79वें टोनी अवॉर्ड्स में ब्रॉडवे की सबसे बड़ी कामयाबियों का जश्न मनाया गया। इसमें 'श्मिगाडून' ने बेस्ट म्यूजिकल और बेस वोहल के 'लिबरेशन' ने बेस्ट प्ले अवॉर्ड जीता।



'डेथ ऑफ ए सेल्समैन' ने झटके छह अवॉर्ड
हालांकि टॉप अवॉर्ड दोनों प्रोडक्शन के बीच बंटे हुए थे, लेकिन आर्थर मिलर के 'डेथ ऑफ ए सेल्समैन' का रिवाइवल शाम का सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वाला शो बना, जिसने बीती रात न्यूयॉर्क के रेडियो सिटी म्यूजिक हॉल में छह टोनी अवॉर्ड जीते। 'डेथ ऑफ ए सेल्समैन' ने बेस्ट रिवाइवल ऑफ ए प्ले जीता और डायरेक्शन, लाइटिंग डिजइन, सीनिक डिजाइन और साउंड डिजाइन के लिए और भी सम्मान हासिल किए। लॉरी मेटकाफ ने फीचर्ड एक्ट्रेस इन ए प्ले ट्रॉफी भी हासिल की, जो उनके करियर का तीसरा टोनी अवॉर्ड था।
विज्ञापन
विज्ञापन


'श्मिगाडून' को बेस्ट म्यूजिकल पुरस्कार
'श्मिगाडून' ने द लॉस्ट बॉयज के साथ सबसे ज्यादा 12 नॉमिनेशन के साथ सेरेमनी में एंट्री की। इस म्यूजिकल ने आखिरकार चार अवॉर्ड जीते, जिसमें बेस्ट म्यूजिकल, क्रिएटर सिंको पॉल के लिए बेस्ट बुक ऑफ अ म्यूजिकल, बेस्ट ओरिजिनल स्कोर और बेस्ट ऑर्केस्ट्रेशन शामिल हैं। साल 1987 की कल्ट वैम्पायर फिल्म से अडैप्टेड द लॉस्ट बॉयज ने भी चार अवॉर्ड जीतकर दबदबा कायम किया। इस प्रोडक्शन ने फीचर्ड म्यूजिकल एक्टिंग कैटेगरी में जीत हासिल की। इसने सीनिक डिजाइन और लाइटिंग डिजाइन ऑफ अ म्यूजिकल के लिए भी अवॉर्ड जीते।
विज्ञापन
Trending Videos


एल्डन एरेनरिच को पहला टोनी पुरस्कार मिला
डेडलाइन के मुताबिक, एक्टिंग अवॉर्ड्स में जॉन लिथगो ने 'जायंट' के लिए लीड एक्टर इन अ प्ले का अवॉर्ड जीता। यह लिथगो का तीसरा टोनी अवॉर्ड है। लेस्ली मैनविल ने ओडिपस में अपनी परफॉर्मेंस के लिए लीड एक्ट्रेस इन अ प्ले का अवॉर्ड जीता। म्यूजिकल एक्टिंग कैटेगरी में रैगटाइम के रिवाइवल का दबदबा रहा। जोशुआ हेनरी ने लीड एक्टर इन अ म्यूजिकल का अवॉर्ड जीता, जबकि कैसी लेवी ने लीड एक्ट्रेस इन अ म्यूजिकल का अवॉर्ड जीता। प्रोडक्शन ने बेस्ट रिवाइवल ऑफ अ म्यूजिकल का अवॉर्ड भी जीता। एल्डन एरेनरिच ने 'बेकी शॉ' के लिए फीचर्ड एक्टर का अवॉर्ड जीता। यह उनका पहला टोनी अवॉर्ड है। 

पिंक ने होस्ट किया पुरस्कार समारोह
म्यूजिकल नाटक 'कैट्स' को भी सम्मानित किया गया। इसे बेस्ट डायरेक्शन ऑफ ए म्यूजिकल और बेस्ट कोरियोग्राफी समेत तीन अवॉर्ड मिले। कॉस्ट्यूम डिजाइनर क्वीन जीन ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन ऑफ ए म्यूजिकल जीता। इस श्रेणी में पहली ओपनली ट्रांस विजेता बनीं। अमेरिकी सिंगर पिंक ने सेरेमनी को होस्ट किया। सिंगर ने इवेंट की शुरुआत "लेडी मार्मलेड" के परफॉर्मेंस से की, जिसमें मेगन थी स्टैलियन जैसे गेस्ट परफॉर्मर थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed