सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hina Khan Breaks Silence Amid Trolling After Feud With Shilpa Shinde Says We Shall Not Stoop Low To Make Point

‘हम सभी गलतियां करते हैं’, शिल्पा शिंदे की आलोचना पर हिना खान ने ट्रोलर्स को दिया जवाब; फैंस से की ये अपील

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 08 Jun 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
सार

Hina Khan On Trolls: हिना खान ने शिल्पा शिंदे को घेरने पर हुई उनकी आलोचना को लेकर ट्रोल्स को जवाब दिया है। जानिए हिना खान ने फैंस से की क्या खास अपील…

Hina Khan Breaks Silence Amid Trolling After Feud With Shilpa Shinde Says We Shall Not Stoop Low To Make Point
हिना खान और शिल्पा शिंदे - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

‘भाबीजी घर पर हैं’ के निर्माता पर यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप के खुलासे के बाद शिल्पा शिंदा सुर्खियों में हैं। वहीं शिल्पा शिंदे पर जुबानी हमला करने के बाद हिना खान भी लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। हिना ने शिल्पा शिंदे की आलोचना की थी। इसके बाद हिना को लोगों ने निशाने पर लिया था। अब हिना खान ने आलोचकों को जवाब दिया है।

समय के साथ हम सभी बदलते हैं
हिना खान ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों के लिए नोट साझा किया है। ट्रोलिंग के बीच एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स के लिए एक संदेश साझा किया, इसमें उन्होंने नफरत की जगह दयालुता को चुनने की अपील की। हिना ने लिखा, ‘हम सभी गलतियां करते हैं और समय के साथ हम सभी बदलते हैं। मैंने यहां-वहां कुछ ट्वीट पढ़े, मैंने हमेशा नफरत के बजाय दयालुता, प्यार और ह्युमिनिटी को चुना है। अगर आप मेरे फैन हैं, तो मैं आपसे भी इसी दृढ़ता और स्पष्टता के साथ व्यवहार करने की अपील करती हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

अपनी बात मनवाने के लिए इतना नीचे नहीं गिरना चाहिए
अभिनेत्री ने अपने फॉलोअर्स को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि दूसरों के प्रति नफरत और कठोर व्यवहार किए बिना हमें अपनी बात मनवाने के लिए इतना नीचा नहीं गिरना चाहिए। हम अमानवीय या नफरत भरे हुए बिना भी ऐसा कर सकते हैं। हम हमेशा शालीनता से अपनी बात रख सकते हैं और फिर भी प्रभावी हो सकते हैं।

विज्ञापन
Trending Videos


करुणा और प्रेम हमारी ताकत होनी चाहिए। अगर आप ऐसा नहीं करते और उन लोगों की तरह व्यवहार करते हैं जो बेकार में नफरत फैलाते हैं और ट्रोल करते हैं, तो मैं आपको ब्लॉक कर दूंगी, चाहे आप मेरे फैन ही क्यों न हों। मैं सिर्फ अपने लिए और अपने चाहने वालों के लिए पॉजिटिविटी और शांति चाहती हूं। आप सभी मेरे लिए बहुत प्यारे हैं।’

 

Hina Khan Breaks Silence Amid Trolling After Feud With Shilpa Shinde Says We Shall Not Stoop Low To Make Point
शिल्पा शिंदे और संजय कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
शिल्पा शिंदे ने किया था खुलासा
हाल ही में शिल्पा शिंद ने एक पॉडकास्ट में ये स्वीकार किया था कि उन्होंने एक दशक पहले 'भाबीजी घर पर हैं' के निर्माता संजय कोहली के खिलाफ यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज कराया था।

शिंदे ने दावा किया कि उस समय वह खुद को फंसा हुआ महसूस कर रही थीं और आरोप लगाना उनके लिए आखिरी विकल्प था। अभिनेत्री ने यह भी स्वीकार किया कि मामला समझौते से समाप्त हुआ और उन्हें उनकी बकाया राशि मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed