सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Ram Charan Watches Peddi In Theatre With Buchi Babu Sana In Theatre Amid Backlash

Peddi: बवाल के बीच राम चरण पहुंचे थिएटर, डायरेक्टर के साथ देखी ‘पेद्दी’; यूजर्स ने एक्टर पर खड़े किए सवाल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 08 Jun 2026 11:56 AM IST
विज्ञापन
सार

Peddi Movie: रविवार को राम चरण ने हैदराबाद के प्रसाद्स मल्टीप्लेक्स में अचानक पहुंचकर फैंस को सरप्राइज दे दिया। वहां उन्होंने आम दर्शकों के साथ बैठकर अपनी फिल्म ‘पेद्दी’ देखी।

Ram Charan Watches Peddi In Theatre With Buchi Babu Sana In Theatre Amid Backlash
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म रिलीज होने के बाद से ही ‘पेद्दी’ चर्चा में बनी हुई है। राम चरण और जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को लेकर काफी बहस हो रही है, खासकर इसमें महिला किरदार को जिस तरह दिखाया गया है, उसे लेकर कई लोगों ने आपत्ति जताई है। लोगों का कहना है कि फिल्म में फीमेल लीड को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस और गलत तरीके से दिखाया गया है।

Trending Videos

ये है पेद्दी की कॉन्ट्रोवर्सी
इसी विवाद के बीच राम चरण का थिएटर जाकर फिल्म देखना सोशल मीडिया पर और भी चर्चा का कारण बन गया। कुछ लोगों ने इसे फिल्म के समर्थन के रूप में देखा, वहीं कई यूजर्स ने इसे गलत बताया और कहा कि इससे लोगों की शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ram Charan Watches Peddi In Theatre With Buchi Babu Sana In Theatre Amid Backlash
पेद्दी फिल्म में जान्हवी कपूर - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

डायरेक्टर के साथ थिएटर में देखी फिल्म
राम चरण लंबे समय से फिल्म रिलीज के बाद सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे, लेकिन रविवार को वह खुद दर्शकों की प्रतिक्रिया देखने थिएटर पहुंचे। उन्होंने डायरेक्टर बुची बाबू सना और प्रोड्यूसर वेंकट सतीश किलारु के साथ हाउसफुल शो में फिल्म देखी और फैंस के बीच का माहौल महसूस किया।

राम चरण को लोगों ने किया ट्रोल 
जैसे ही उनकी थिएटर विजिट के वीडियो सामने आए, सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई। कई लोगों ने सवाल उठाया कि फिल्म में ऐसे डायलॉग बोलने वाले राम चरण से उतनी ही जिम्मेदारी क्यों नहीं पूछी जा रही, जितनी जाह्नवी कपूर से पूछी जा रही है।

एक यूजर ने लिखा, ‘जब ऐसे डायलॉग राम चरण ने बोले हैं, तो उन्हें उतना ही जिम्मेदार क्यों नहीं ठहराया जा रहा जितना जाह्नवी को?’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘क्या आप सच में उम्मीद कर रहे हैं कि लोग हीरो को भी उतनी ही आलोचना करेंगे जितनी एक्ट्रेस को करते हैं? ये तो मुश्किल है।’

ये भी पढ़ें- काफी सोचकर प्रोजेक्ट चुनती हैं शिल्पा शेट्टी, ओटीटी के बजाय करना चाहती हैं थिएटर फिल्म; बताई ये वजह

विज्ञापन

Ram Charan Watches Peddi In Theatre With Buchi Babu Sana In Theatre Amid Backlash
पेद्दी - फोटो : एक्स
4 जून को रिलीज हो गई है ‘पेद्दी’
राम चरण चार जून को रिलीज हुई 'पेद्दी' में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वह एक ऐसे गांव के व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं जो एक स्पोर्ट्स स्टार होने के साथ-साथ एक कम्युनिटी लीडर भी है। इसमें जान्हवी कपूर, बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्यांशु भी अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed