मालदीव में परिवार के साथ छुट्टियां बिता रहे रितेश देशमुख; खूबसूरत झलकियां साझा कर लिखा- 'जिंदगी के हसीन तोहफे'
Riteish Deshmukh Maldives Vacation: अभिनेता रितेश देशमुख मालदीव में छुट्टियां बिता रहे हैं। इस यात्रा में वे पूरे परिवार के साथ निकले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म 'राजा शिवाजी' के बाद रितेश देशमुख ने वेकेशन ब्रेक लिया है। वे अपने परिवार के साथ मालदीव घूमने गए हैं। छुट्टियों में मस्तीभरे पलों की तस्वीरें रितेश ने सोशल मीडिया पर साझा की हैं और साथ ही बड़ा खूबसूरत सा कैप्शन लिखा है। रितेश और जेनेलिया अपने बच्चों के साथ कीमती वक्त बिता रहे हैं।
'राजा शिवाजी' के बाद लिया ब्रेक
रितेश देशमुख और जेनेलिया को बीते दिनों फिल्म 'राजा शिवाजी' में देखा गया था। दोनों लंबे वक्त से काम के सिलसिले में काफी व्यस्त थे। बता दें कि 'राजा शिवाजी' में लीड रोल निभाने के साथ ही इसका निर्देशन भी रितेश देशमुख ने किया है। फिल्म की रिलीज को महीनेभर से ऊपर हो जाने के बाद अभिनेता परिवार के साथ फुरसत के पल बिताते दिखे हैं।
रितेश देशमुख ने शेयर किया वीडियो
रितेश देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वे, जेनेलिया और दोनों बच्चे भरपूर मस्ती कर रहे हैं। रितेश देशमुख ने पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'जिंदगी के सबसे अच्छे तोहफे बॉक्स में पैक होकर नहीं आते। वे दिल से, समय देने पर और साथ बिताए पलों से मिलते हैं'। रितेश के इस पोस्ट पर नेटिजंस प्यार लुटा रहे हैं। साथ ही उनकी और जेनेलिया की जोड़ी को सबसे बेस्ट बता रहे हैं।
View this post on Instagram
फिल्म 'राजा शिवाजी' के बारे में
फिल्म 'राजा शिवाजी' की बात करें तो यह फिल्म 01 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इसने 96.18 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को 75 से 100 करोड़ रुपये की लागत में बनाया गया है। रितेश देशमुख ने फिल्म में शिवाजी महाराज की भूमिका अदा की है। उनके अलावा अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, भाग्य श्री, विद्या बालन और अमोल गुप्ते जैसे सितारे भी हैं। सलमान खान भी कैमियो रोल में नजर आए हैं।