सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Varun Dhawan Rejected Blockbuster And National Award Winning Film Was Set To Star With Kangana Ranaut

400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ठुकरा बैठे वरुण धवन, नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना संग बनने वाली थी जोड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 08 Jun 2026 01:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्होंने 2018 में एक ब्लॉकबस्टर फिल्म छोड़ दी थी, क्योंकि वो दूसरी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थे। 

Varun Dhawan Rejected Blockbuster And National Award Winning Film Was Set To Star With Kangana Ranaut
वरुण धवन और कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर्स अक्सर उन फिल्मों को याद करते हैं जिन्हें उन्होंने कभी मना कर दिया था, और सोचते हैं कि अगर हां कर दी होती तो क्या होता। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बात की, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था, जो बाद में एक बड़ी हिट फिल्मों में से एक बन गई।

Trending Videos


वरुण धवन ने किया बड़ा खुलासा
इन दिनों वरुण धवन अपने पिता डेविड धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आ रहे हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। हाल ही में तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान वरुण ने खुलासा किया कि उन्होंने एक ऐसी फिल्म को मना कर दिया था, जो बाद में क्रिटिकली और कमर्शियल दोनों तरह से बड़ी हिट साबित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Varun Dhawan Rejected Blockbuster And National Award Winning Film Was Set To Star With Kangana Ranaut
वरुण धवन - फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn

इस सुपरहिट फिल्म को कर दिया था रिजेक्ट 
जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई ऐसी फिल्म है जिसे उन्होंने मना किया और बाद में पछतावा हुआ, तो वरुण ने कहा, ‘मुझे लगता है मैंने एक अच्छी फिल्म को मना कर दिया था, जो बाद में बहुत बड़ी फिल्म बन गई-  ‘अंधाधुन’। उस समय मैं किसी और फिल्म की शूटिंग कर रहा था, इसलिए मैं उसे नहीं कर पाया। और उस फिल्म की ओरिजिनल कास्ट में मैं और कंगना रनौत थे।’

Varun Dhawan Rejected Blockbuster And National Award Winning Film Was Set To Star With Kangana Ranaut
अंधाधुन - फोटो : इंस्टाग्राम @tabutiful

यूजर ने दिए ऐसे रिएक्शन 
यह क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस के बीच मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिली। एक यूजर ने लिखा, ‘हो सकता है वो आयुष्मान जितना अच्छा न करते, लेकिन फिर भी ठीक-ठाक करते और उस वक्त इस जोड़ी को देखना दिलचस्प होता।’

वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कितना बड़ा मौका था, लेकिन तब्बू इस रोल के लिए कंगना से बेहतर थीं।’ एक अन्य ने कहा, ‘इस फिल्म में स्क्रिप्ट ही असली हीरो थी, इसलिए यह काम कर गई।’ एक फैन ने यह भी लिखा, “मेरे हिसाब से इस रोल के लिए आयुष्मान परफेक्ट थे, वरुण इतनी सटल कॉमेडी नहीं कर सकते।’

ये भी पढ़ें- तन्मय भट्ट ने किया वरुण धवन को ट्रोल, एक्टर की फिल्मों की ‘धुरंधर’ के कलेक्शन से की तुलना; जवाब ने किया हैरान

विज्ञापन

Varun Dhawan Rejected Blockbuster And National Award Winning Film Was Set To Star With Kangana Ranaut
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X
इस फिल्म में नजर आ रहे हैं वरुण धवन
वरुण धवन हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए, जो 5 जून को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं, जबकि राकेश बेदी, जिमी शेरगिल, मनीष पॉल और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed