सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Welcome To The Jungle Secures 120 Crore Deal Akshay Kumar fees Goes More Than Crore

‘वेलकम टू द जंगल’ की बल्ले-बल्ले! रिलीज से पहले ही कमाए 120 करोड़; अक्षय कुमार की फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 08 Jun 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Welcome To The Jungle: अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है, क्योंकि रिपोर्ट्स के मुताबिक इसने पहले ही 120 करोड़ की कमाई कर ली है।

Welcome To The Jungle Secures 120 Crore Deal Akshay Kumar fees Goes More Than Crore
वेलकम टू द जंगल - फोटो : इंस्टाग्राम @akshaykumar
विज्ञापन

विस्तार

बताया जा रहा है कि फिल्म ने OTT, सैटेलाइट, ऑडियो और दूसरे राइट्स बेचकर करीब ₹120 करोड़ कमा लिए हैं। यानी फिल्म ने रिलीज से पहले ही अपनी लागत का बड़ा हिस्सा निकाल लिया है, जिससे मेकर्स को काफी राहत मिली है।

Trending Videos

फिल्म ने ऐसे कमाए 120 करोड़
एक ट्रेड सोर्स के अनुसार, ‘फिलहाल मेकर्स ने करीब 120 करोड़ का डील फाइनल कर लिया है। अब उन्हें थिएटर से उतनी ज्यादा कमाई की जरूरत नहीं होगी। ‘वेलकम’ एक बड़ा और पॉपुलर फ्रेंचाइजी है। इसके पहले दो पार्ट ‘वेलकम’ (2007) और ‘वेलकम बैक’ (2015) लोगों को खूब पसंद आए थे। इसी वजह से तीसरे पार्ट को लेकर भी अच्छा खासा बज बना हुआ है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ‘वेलकम’ ब्रांड की मजबूत पहचान की वजह से ही फिल्म को रिलीज से पहले इतने बड़े डील्स मिल पाए हैं। इंडस्ट्री के लोग भी मान रहे हैं कि थिएटर में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर सकती है।

विज्ञापन

Welcome To The Jungle Secures 120 Crore Deal Akshay Kumar fees Goes More Than Crore
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्षय कुमार ने ली इतनी फीस
खबरों के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए सिर्फ ₹1.8 करोड़ की फीस ली है। हालांकि, उन्होंने अपने कॉन्ट्रैक्ट में प्रॉफिट शेयरिंग का क्लॉज जोड़ा है, जिससे अगर फिल्म अच्छा बिजनेस करती है तो उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा।

रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के IPR (इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स) से होने वाली कमाई में अक्षय कुमार को 72% हिस्सा मिलेगा, जबकि प्रोड्यूसर के पास 28% हिस्सा रहेगा। इससे साफ है कि अक्षय को फिल्म की सफलता पर पूरा भरोसा है।

Welcome To The Jungle Secures 120 Crore Deal Akshay Kumar fees Goes More Than Crore
अक्षरा सिंह और अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी ‘वेलकम टू द जंगल’?
‘वेलकम टू द जंगल’ वेलकम फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है। इसमें अक्षय कुमार के अलावा सुनील शेट्टी, परेश रावल, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ, रवीना टंडन, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडिस, दिशा पटानी, उर्वशी रौतेला समेत कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें- 400 करोड़ की ब्लॉकबस्टर ठुकरा बैठे वरुण धवन, नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म में कंगना संग बनने वाली थी जोड़ी

इस कॉमेडी फिल्म को अहमद खान ने डायरेक्ट किया है और यह 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed