सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Tanmay Bhat Roasts Varun Dhawan Over The Box Office Numbers Of His Films Compares With Dhurandhar

तन्मय भट्ट ने किया वरुण धवन को ट्रोल, एक्टर की फिल्मों की ‘धुरंधर’ के कलेक्शन से की तुलना; जवाब ने किया हैरान

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Mon, 08 Jun 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

Varun Dhawan and Tanmay Bhat: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन हाल ही में तन्मय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर पहुंचे थे। इस दौरान यूट्यूबर ने उन्हें अपनी फिल्मों की कमाई के लिए ट्रोल किया, जिसके जवाब में एक्टर ने क्या कुछ कहा? जानिए। 

Tanmay Bhat Roasts Varun Dhawan Over The Box Office Numbers Of His Films Compares With Dhurandhar
वरुण धवन और तन्मय भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

कॉमेडियन तनमय भट्ट ने हाल ही में एक्टर वरुण धवन के साथ मजेदार अंदाज में मस्ती की और उनके बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर हल्का-फुल्का ट्रोल किया। यह सब तब हुआ जब वह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की जबरदस्त सफलता के बारे में बात कर रहे थे। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह रही कि वरुण ने इस पर ऐसा जवाब दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

Trending Videos

तनमय भट्ट ने किया वरुण को ट्रोल 
हाल ही में वरुण धवन, तनमय भट्ट के यूट्यूब चैनल पर एक फन वीडियो में नजर आए, जिसने सोशल मीडिया पर तेजी से ध्यान खींचा। इस एपिसोड में उनके साथ कॉमेडियन रोहन जोशी, पीयूष शर्मा और जाकिर खान भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Tanmay Bhat Roasts Varun Dhawan Over The Box Office Numbers Of His Films Compares With Dhurandhar
धुरंधर - फोटो : सोशल मीडिया

'धुरंधर' से की तुलना
वीडियो के दौरान बातचीत में तनमय ने वरुण के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड पर मजाकिया अंदाज में ट्रोल किया। उन्होंने रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की बड़ी सफलता से तुलना करते हुए कहा, ‘आप जिस तरह से अपनी फिल्म (है जवानी तो इश्क होना है) को प्रमोट कर रहे हैं, वह काबिले-तारीफ है, क्योंकि इतनी मेहनत करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, ताकि ‘धुरंधर’ के बॉक्स ऑफिस का सिर्फ 1% भी मिल सके।’

इस पर वरुण हंस पड़े और उन्होंने जवाब दिया, ‘मुझे लगता है ‘धुरंधर’ के बाद हम सब पर एक प्रेशर आ गया है कि भाई हमें भी कुछ न कुछ करना पड़ेगा।’

ये भी पढ़ें- Peddi: बवाल के बीच राम चरण पहुंचे थिएटर, डायरेक्टर के साथ देखी ‘पेद्दी’; यूजर्स ने एक्टर पर खड़े किए सवाल

Tanmay Bhat Roasts Varun Dhawan Over The Box Office Numbers Of His Films Compares With Dhurandhar
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : X
इस फिल्म में नजर आ रहे हैं वरुण धवन
वरुण धवन हाल ही में ‘है जवानी तो इश्क होना है’ में नजर आए, जो 5 जून को रिलीज हुई थी। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं, जबकि राकेश बेदी, जिमी शेरगिल, मनीष पॉल और मौनी रॉय जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed