{"_id":"6a2672b12a2f4ab7e4035dbf","slug":"jackie-shroff-advises-the-younger-generation-do-not-be-in-depression-focus-on-health-2026-06-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिंता को लेकर जैकी श्रॉफ ने युवाओं को दी जरूरी सलाह, कहा 'जब तक आपकी सेहत ठीक है...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चिंता को लेकर जैकी श्रॉफ ने युवाओं को दी जरूरी सलाह, कहा 'जब तक आपकी सेहत ठीक है...'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Mon, 08 Jun 2026 01:13 PM IST
विज्ञापन
सार
Jackie Shroff: जैकी श्रॉफ की नई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' बहुत अच्छा नहीं कर पाई है। इस बीच उन्होंने युवाओं को एक सलाह दी है और एक अपील की है।
जैकी श्रॉफ
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जैकी श्रॉफ अपनी नई रिलीज हुई फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा नहीं कर पा रही है। इस बीच एक्टर ने बताया है कि आजकल की पीढ़ी कितना तनाव झेल रही है। हालांकि, उन्होंने सलाह दी कि उनको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। अभिनेता समझदारी भरी सलाह और जिंदगी को लेकर अपने बेफिक्र नजरिए के लिए जाने जाते हैं।
Trending Videos
जैकी श्रॉफ ने दी चिंता ना करने की सलाह
बी अ मैन यार पॉडकास्ट के साथ बातचीत में जैकी श्रॉफ ने इस बारे में बात की कि आज की पीढ़ी के पास चिंता करने के लिए कितनी सारी चीजें हैं। हालांकि, एक्टर ने कहा कि जब तक किसी व्यक्ति की सेहत ठीक है, तब तक बाकी सभी तनाव बेकार हैं।
उन्होंने कहा, 'तनाव नहीं लेने का बेटा। मां का प्रेशर, घर का प्रेशर, काम का प्रेशर, पढ़ाई का प्रेशर, पैसे का प्रेशर, दुनिया का प्रेशर, हेल्थ का प्रेशर नहीं लेने का।' जब तक आपकी सेहत ठीक है, आपको किसी और चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।

'ऑब्सेशन' देखकर राम गोपाल वर्मा को याद आई इस बॉलीवुड अभिनेत्री की याद, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खुद को खतरे में ना डालने की दी सलाह
उन्होंने मजाक में कहा 'हेल्थ जब तक है सब सही है। जहां तेरा हेल्थ गया गेम बज गया' उन्होंने यह भी मजाक में कहा कि हम सभी जानते हैं कि अंत तो होना ही है, इसलिए खुद को खतरे में डालने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बजाय उन्होंने लोगों से जितना हो सके उतना जीने की अपील की। उन्होंने आगे कहा, 'तो जब मालूम है अपने को अंत तो उसमें अपनी शानपत्ती नहीं करने का। मैं सो जाता हूं। यह सब पिटी-पिटी के चक्कर में बहुत लफड़ा है।'

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो ट्रेलर रिलीज
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' का कलेक्शन
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें जैकी श्रॉफ ने एक सुपरमैन की भूमिका निभाई है। 25 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.84 करोड़ रुपये कमाए हैं।
'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसमें जैकी श्रॉफ ने एक सुपरमैन की भूमिका निभाई है। 25 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 1.84 करोड़ रुपये कमाए हैं।