सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ram Gopal Varma remember his film after watching hollywood horror film Obsession

'ऑब्सेशन' देखकर राम गोपाल वर्मा को याद आई इस बॉलीवुड अभिनेत्री की याद, वीडियो शेयर कर लिखी ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 08 Jun 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा को हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' बहुत पसंद आई है। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ की है। इस फिल्म को देखकर उनको अपनी फिल्म का एक सीन याद आ गया है। 

Ram Gopal Varma remember his film after watching hollywood horror film Obsession
राम गोपाल वर्मा, ऑब्सेशन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हॉलीवुड की हॉरर फिल्म 'ऑब्सेशन' आजकल चर्चा में है। यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। हाल ही में फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने इसकी तारीफ की है। नेर्देशक ने बताया कि फिल्म के एक खास सीन ने उन्हें 'कौन?' में उर्मिला मातोंडकर की परफॉर्मेंस की याद दिला दी है।
Trending Videos


राम गोपाल वर्मा को याद आईं उर्मिला
रविवार को राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर एक वीडियो क्लिप शेयर किया, जिसमें 'कौन?' का एक सीन था। इस सीन में उर्मिला का किरदार दरवाजे पर आता है और पूछता है, 'कौन?'। इसके बाद उनके चेहरे के हाव-भाव डरावने और बेचैन करने वाले हो जाते हैं। क्लिप में 'ऑब्सेशन' का वायरल सीन भी शामिल था। वीडियो शेयर करते हुए फिल्ममेकर ने लिखा, ''ऑब्सेशन' देखने के बाद मुझे 'कौन?' में उर्मिला का यह शॉट याद आ गया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा की फिल्म की तारीफ
राम गोपाल वर्मा ने पहले भी 'ऑब्सेशन' की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मुझे 'ऑब्सेशन' से जुनून की हद तक लगाव हो गया है। कुछ हफ्ते पहले तक पूरी इंडस्ट्री का मानना था कि सिर्फ बड़े बजट, बड़े स्टार्स और वीएफएक्स वाली फिल्में ही दर्शकों को थिएटर तक खींच सकती हैं, लेकिन 'ऑब्सेशन' ने इस सोच को बदल दिया। न बड़े स्टार्स, न शानदार लोकेशन, न भव्य प्रोडक्शन डिजाइन, न विदेश में शूटिंग, न टॉप टेक्नीशियन। इसके बताए गए 7 करोड़ रुपये के बजट के उलट, इसकी असल मेकिंग कॉस्ट (टेक्निकल फीस छोड़कर) 70 लाख रुपये से ज्यादा नहीं हो सकती, क्योंकि इसे पूरी तरह से सिर्फ तीन लोकेशन पर शूट किया गया है।'

Ram Gopal Varma remember his film after watching hollywood horror film Obsession
कौन? - फोटो : आईएमडीबी
कब रिलीज हुई 'कौन?'?
1999 में रिलीज हुई 'कौन?' राम गोपाल वर्मा की डायरेक्ट की हुई और अनुराग कश्यप की लिखी एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका में उर्मिला मातोंडकर के साथ मनोज बाजपेयी और सुशांत सिंह थे। इसे बॉलीवुड की बेहतरीन साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्मों में से एक माना जाता है।

Ram Gopal Varma remember his film after watching hollywood horror film Obsession
‘ऑब्सेशन’ - फोटो : X
'ऑब्सेशन' का कलेक्शन
'ऑब्सेशन' के निर्देशक करी बार्कर हैं। यह एक अमेरिकी सुपरनैचुरल साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। $750,000 के बजट में बनी इस फिल्म ने दुनिया भर में लगभग $170 मिलियन की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed