'आपके बिना जिंदगी के बारे में सोच भी नहीं सकती'; शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर बहन शमिता का दिल छूने वाला पोस्ट
Shilpa Shetty Birthday: अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने बड़ी बहन शिल्पा शेट्टी के जन्मदिन पर खास पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने बड़ी बहन को अपनी सबसे बड़ी प्रेरणा बताया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिल्पा शेट्टी आज 08 जून को अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर शिल्पा की छोटी बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी ने उन्हें बधाई दी है। शमिता ने सोशल मीडिया पर कई खूबसूरत तस्वीरों के साथ एक प्यारा सा नोट लिखा है।
दीदी को शमिता ने कहा प्यारी मुनकी
शमिता शेट्टी ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरी प्यारी मुनकी। हमेशा मेरे साथ एक आशीर्वाद की तरह रहने वाली। मेरे लिए आप हमेशा एक मजबूत सहारा हो। आप ही हो, जिसने मुझे कई तरह से प्रेरित किया है। मेरी बहन होने के लिए, हमेशा सही राह दिखाने के लिए आपका शुक्रिया। आपके बिना मैं अपनी जिंदगी की कल्पना भी नहीं कर सकती। खूब सारा प्यार'।
मस्ती करती दिखीं शिल्पा शेट्टी
अपने जन्मदिन पर शिल्पा शेट्टी ने भी एक पोस्ट शेयर किया है। अभिनेत्री ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वे मस्तीभरे अंदाज में वर्कआउट करती दिख रही हैं। इसके साथ शिल्पा ने कैप्शन लिखा है, 'जन्मदिन हो या न हो, बड़ा होना कभी भी प्लान का हिस्सा नहीं था'। शिल्पा के इस बेफिक्र अंदाज की फैंस तारीफ कर रहे हैं। साथ ही जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
काफी सोचकर प्रोजेक्ट चुनती हैं शिल्पा शेट्टी, ओटीटी के बजाय करना चाहती हैं थिएटर फिल्म; बताई ये वजह
शिल्पा शेट्टी का वर्क फ्रंट
शेट्टी सिस्टर्स ने इंडस्ट्री में खूब पहचान बनाई है। हालांकि, शिल्पा शेट्टी के मुकाबले शमिता का करियर खास सफल नहीं रहा। वहीं, शिल्पा आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। वे आज 51 वर्ष की हो गई हैं। अपनी फिटनेस के लिए भी वे खूब जानी जाती हैं। शिल्पा के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे कुकिंग रियलिटी शो 'मां है ना' होस्ट करती दिखेंगी। यह 12 जून 2026 से जी5 पर स्ट्रीम होगा।