फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   ayushmann khurana and sharvari praised himesh reshamiya for Ye Prem Mol Liya Title Track

ये प्रेम मोल लिया: हिमेश की तारीफ में क्या बोले आयुष्मान? फिल्म पर कहा- यह इंडिया की नहीं, भारत की फिल्म है

Mon, 21 Sep 2026 02:10 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Sep 2026 02:10 PM IST
सार

Ye Prem Mol Liya Title Track Released: फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' का टाइटल ट्रेक मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस पर फिल्म के अभिनेता आयुष्मान खुराना और अभिनेत्री शरवरी ने एक बातचीत के दौरान काफी कुछ कहा।

विज्ञापन
ayushmann khurana and sharvari praised himesh reshamiya for Ye Prem Mol Liya Title Track
'ये प्रेम मोल लिया' - फोटो : यूट्यूब ग्रैब

विस्तार

आयुष्मान खुराना द्वारा अभिनीत आगामी फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' को भारत की फिल्म कह कर संबोधित किया। इसके साथ ही उन्होंने सूरज आर. बड़जात्या की फिल्म के बारे में काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले आयुष्मान और शरवरी…

विज्ञापन


एक्टर ने ‘ये प्रेम मोल लिया’ पर क्या कहा? 
फिल्म 'ये प्रेम मोल लिया' के टाइटल ट्रेक पर बात करते हुए एक्टर आयुष्मान खुराना ने आईएनएस से कहा, ‘यह कमाल की बात ये है कि हिमेश जी इमोशन समझते हैं। हिंदुस्तान की जनता को जितना अच्छा ये समझते हैं शायद ही कोई और संगीतकार समझता होगा। आज के दौर में, जब पहली बार मैं नैरेशन सुनने गया था तब सूरज सर ने उन्हें भी नैरेशन सुनाया था।
विज्ञापन

मैंने बोला था कि टाइटल ‘ये प्रेम मोल लिया’ कैसा है, तब सर ने ये टाइटल ट्रैक प्ले किया और मुझे यकीन हो गया कि इससे बेहतर टाइटल नहीं हो सकता। ये टाइटल इतना अनोखा है, ये इंडिया की नहीं ये भारत की फिल्म है,और ये भारत तक इसलिए पहुंचेगी क्योंकि इसमें सूरज बड़जात्या और हिमेश रेशमिया का सहयोग है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

ayushmann khurana and sharvari praised himesh reshamiya for Ye Prem Mol Liya Title Track
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म पर क्या बोलीं शरवरी? 

'ये प्रेम मोल लिया' के बारे में शरवरी ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा, ‘मेरे लिए बहुत ही ज्यादा स्पेशल एक्सपीरियंस था, और कौन नहीं जानता हिमेश सर की धुन! हम ने बचपन से सुनी हैं आज भी सुनते आ रहे हैं। यह बहुत सम्मान की बात है कि हम उनके गाने पर ऐसा करने में सक्षम हैं। सर,यह मेरे लिए एक बेहद खास अनुभव था। हिमेश सर की धुनें कौन नहीं जानता? उनके संगीत में एक अनोखी गर्माहट है, और गीतों ने मेरी बहुत मदद की है। गीतों को सुनकर मैं हमेशा अपने किरदार में गहराई से उतर पाई हूं।
इसलिए, मैं आपको धन्यवाद कहना चाहती हूं । जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि हिमेश रेशमिया 10 साल बाद सूरज बड़जात्या के साथ प्रेम रतन धन पायो में काम करने के बाद फिर से एक साथ नजर आएंगे।'

ayushmann khurana and sharvari praised himesh reshamiya for Ye Prem Mol Liya Title Track
ये प्रेम मोल लिया - फोटो : एक्स-@taran_adarsh

कई साल बाद सूरज और हिमेश साथ 
इस फिल्म में 12 साल बाद सूरज बड़जात्या और हिमेश रेशमिया फिर साथ काम कर रहे हैं। पिछली बार 2014 में सलमान खान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ में दोनों ने साथ काम किया था। उस वक्त कई हिट गाने आए थे। अब भी दमदार संगीत आने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed