फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   CM Yogi Adityanath partying with Mukhtar Abbas Naqvi on Eid is misleading

Fact Check: सीएम योगी आदित्यनाथ का ईद पर मुख्तार अब्बास नकवी के साथ पार्टी करने का दावा भ्रामक, पढ़ें पड़ताल

Sat, 12 Apr 2025 05:02 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 12 Apr 2025 05:02 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर सीएम योगी का मुख्तार अब्बास नकवी के साथ  एक फोटो शेयर किया जा रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ ईद पर पार्टी कर रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath partying with Mukhtar Abbas Naqvi on Eid is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में योगी आदित्यनाथ पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सांसद हेमा मालिनी के साथ कुछ खाते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ मुख्तार अब्बास नकवी के घर ईद की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।  अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में फोटो 2021 की निकली है, जब योगी आदित्यनाथ और मुख्तार अब्बास नकवी मथुरा के वृंदावन में ब्रज राज महोत्सव में शामिल हुए थे। यह फोटो हालिया ईद मनाने का नहीं है। 

विज्ञापन
 

क्या है दावा 

  आरती यादव नाम की एक फेसबुक अकाउंट से लिखा गया “भक्तों को भड़का कर खुद सेवैयां खा रहे…”
 

विज्ञापन
 

पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 


पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस फोटो को गूगल लेंस के माध्यम से रिवर्स सर्च किया। यहां हमें यह फोटो द इंडियन एक्सप्रेस की 2021 की एक खबर मिली जिसमें यह फोटो मौजूद थी। इस खबर का शीर्षक था “ब्रज राज महोत्सव में योगी आदित्यनाथ ने मथुरा में हेमा मालिनी के काम की तारीफ की” आगे खबर में बताया गया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वृंदावन में ब्रज राज महोत्सव और हुनर हाट का उद्घाटन किया। 10 दिवसीय इस कार्यक्रम में देशभर से करीब 400 कारीगर और शिल्पकार शामिल होने थे, जो सरकार के वोकल फॉर लोकल अभियान के तहत अपने स्वदेशी पारंपरिक उत्पादों का प्रदर्शन किया था। उसी दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और सांसद हेमा मालिनी बुधवार को वृंदावन में 'हुनर हाट' में साथ पहुंचे थे। 

 

 

 


 


आगे हमें यूएनआई का एक्स पर एक पोस्ट मिला। 2021 के इस एक्स पोस्ट में वायरल हो रही तस्वीर मौजूद थी। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया था “केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मथुरा की सांसद और बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने #मथुरा के हुनर हाट में #छठपूजा समारोह के दौरान '#लिट्टी-चोखा' का आनंद लिया।” 

 

 

आगे हमने मुख्तार अब्बास नकवी के सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाला कि ईद के दिन नकवी कहां थे। हमें नकवी के फेसबुक पर 31 मार्च 2025 यानि ईद के दिन की फोटो पोस्ट मिली। मुख्तार अब्बास नकवी ने कई भाजपा नेताओं के साथ अपनी पोस्ट शेयर की थी। उसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा था “आज नई दिल्ली में समाज के सभी मित्रों, शुभचिंतकों के साथ ईद मुबारक। मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह जी, वयोवृद्ध वरिष्ठ नेता श्री के सी चौधरी, वयोवृद्ध भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन - शाहनवाज हुसैन जी ने ईद-उल-फितर की अवसर पर शुभकामनाएं दी। #ईदमुबारक” 

 

 


 


कीवर्ड से सर्च करने पर हमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का 10 नवंबर, 2021 का फेसबुक पोस्ट मिला। यहां वायरल हो रही तस्वीरों के फ्रेम जैसी मिलती जुलती तस्वीर को साक्षा करके लिखा गया था “ श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि हुनर हाट के कारीगर और शिल्पकार प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के #आत्मनिर्भरभारत के विजन को मजबूत कर रहे हैं। हमारा भारत हस्तशिल्प और शिल्प कौशल में समृद्ध है। श्री योगी आदित्यनाथ जी ने कहा कि भारत के हस्तशिल्प और शिल्प कौशल सदियों पुराने हैं। #हुनरहाट के कारीगरों और शिल्पकारों ने पीढ़ी दर पीढ़ी इस कला, शिल्प को हमारे सामने पेश किया है। इस कला का सम्मान किया जाना चाहिए; इस कला को और अधिक समावेशी बनाया जाना चाहिए। श्री योगी आदित्यनाथ जी ने #हुनरहाट में "विश्वकर्मा वाटिका" का दौरा किया। श्री योगी जी ने महान स्वतंत्रता सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने 'मेरा गांव मेरा देश' में "खटिया" पर बैठकर विभिन्न पारंपरिक व्यंजनों का आनंद भी लिया।”

पड़ताल का नतीजा 

  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि योगी आदित्यनाथ का ईद के मौके पर मुख्तार अब्बास नकवी को शुभकामनाएं देने पहुंचने का दावा भ्रामक है। 

संसोधन: मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा 10 नवंबर 2021 को किया गया पोस्ट और यूएनआई द्वारा किए गए कवरेज की जानकारी बाद में जोड़ी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed