सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Fact Check Video of Youth Being Stabbed on Street Shared with Communal Claims

Fact Check: युवक को बीच सड़क पर चाकू मारने का वीडियो सांप्रदायिक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Tue, 19 May 2026 01:07 PM IST
विज्ञापन
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा, इसमें दिनदहाड़े एक आदमी को चाकू मारा जा रहा है। वीडियो को शेयर करके लव जिहाद और सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो 2025 का निकला, जिसमें आपसी रंजिश के कारण एक युवक पर हमला किया गया था।

Fact Check Video of Youth Being Stabbed on Street Shared with Communal Claims
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कई युवक बाजार के बीचो-बीच एक अन्य युवक पर चाकू से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि एक हिंदू लड़की से प्रेम करने के कारण, एक हिंदुत्ववादी भीड़ ने एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी।

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया कि इस दावे में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। जांच में सामने आया कि इस वीडियो में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है बल्की वीडियो 2025 का है, जिसमें आपसी रंजिश के कारण एक युवक पर हमला किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है दावा  

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि हिंदू लड़की से प्रेम करने के कारण, एक हिंदुत्ववादी भीड़ ने एक मुस्लिम युवक की हत्या कर दी।

मीर इलियास (@Mir_Ilyas_INC) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा, “BJP शासन के तहत, कथित तौर पर एक मुस्लिम व्यक्ति की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लोगों के एक समूह ने उस पर एक हिंदू महिला के साथ प्रेम संबंध होने का शक ज़ाहिर किया था—एक ऐसा आरोप जिसे कभी-कभी "लव जिहाद" भी कहा जाता है।” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos
 

इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो  के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से जुड़ी रिपोर्ट आंध्रज्योति नाम के तेलगू समाचार पत्र में देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 6 नवंबर 2025 को प्रकाशित करके बताया गया था कि “यह घटना हैदराबाद के गांधीनगर क्षेत्र के रंगारेड्डी नगर में हुई। रोशन सिंह (25) और जगदगिरिगुट्टा के सोमैया नगर का बालाशौरड्डी (23) दोस्त थे। जगदगिरिगुट्टा पुलिस स्टेशन में दोनों के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज हैं। रोशन सिंह पर हत्या का प्रयास, अपहरण, बलात्कार और हथियार रखने के मामले दर्ज हैं। बालाशौरड्डी पर हत्या के दो मामले दर्ज हैं। 15 दिन पहले रोशन सिंह और छह अन्य युवकों पर एक ट्रांसजेंडर के साथ बलात्कार का आरोप लगा था। बालानगर पुलिस ने ट्रांसजेंडर की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। रोशन को उस मामले में जेल हुई थी। लेकिन बालाशौरड्डी द्वारा ट्रांसजेंडर के खिलाफ मामला दर्ज कराने से रोशन का गुस्सा भड़क उठा। उसने अपने दोस्तों के सामने बालाशौरड्डी को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा, एक अन्य लड़की को लेकर बालाशौरड्डी और रोशन के बीच कई बार झड़पें हुईं।  इसके बाद ही चाकू वाली घटना हुई। 

 

आगे हमें इससे जुड़ी एक रिपोर्ट एनटी न्यूज नाम की एक वेबसाइट पर मिली। यहां इस रिपोर्ट को 5 नवंबर 2025 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि जगदगिरिगुट्टा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगदगिरिगुट्टा बस स्टैंड पर एक कुख्यात अपराधी ने रोशन नामक युवक की हत्या का प्रयास किया। बाल रेड्डी नामक कुख्यात अपराधी और एक अन्य हमलावर ने सबके सामने रोशन पर चाकू से हमला किया। 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो को 2025 के आपसी रंजिश के वीडियो को लव जिहाद और सांप्रदायिक दावे से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed