फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   recently Kanhaiya Kumar was slapped during the rally

Fact Check: एक साल पहले प्रचार के दौरान कन्हैया कुमार को थप्पड़ मारने के वीडियो को नया बताकर किया जा रहा शेयर

Fri, 23 May 2025 07:38 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 23 May 2025 07:38 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को एक युवक ने थप्पड़ मारा है। हमारी पड़ताल में अभी वायरल हो रहा वीडियो एक साल पुराना निकला है। 

विज्ञापन
recently Kanhaiya Kumar was slapped during the rally
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में कन्हैया कुमार रैली करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक युवक उन्हें माला पहनाने आता है और थप्पड़ मार देता है। इसके साथ ही वीडियो में आसपास लोग भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि कन्हैया कुमार को हाल ही में किसी ने थप्पड़ मारा गया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस वीडियो को पुराना पाया है। जांच में पता चला कि यह वीडियो एक साल पुराना यानी 17 मई  2024 लोकसभा चुनाव का है। लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान माला पहनाने के बहाने आए एक युवक ने कन्हैया कुमार को थप्पड़ मार था। 

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में कन्हैया कुमार को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया है। 

 मिस भूमि (@ibmindia20) नाम की एक यूजर ने एक्स पर लिखा “पहले गले लगाया फिर तबियत से धुनाई कर दी किसी ने कन्हैया कुमार की।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसकी आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

वायरल वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो की कीफ्रेम को गूगल रिवर्स पर सर्च किया। इस दौरान हमें फर्स्टपोस्ट की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को चुनाव प्रचार के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। यह वीडियो वायरल हो रहे वीडियो के समान था। 
 

 

इसके बाद हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें एक रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट में बताया गया था कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार कन्हैया कुमार पर चुनाव प्रचार के दौरान दो युवकों ने हमला कर दिया। एक युवक ने माला पहनाने के दौरान उन्हें थप्पड़ मारा, जबकि दूसरे युवक ने कीचड़ फेंका। कुमार के साथ चल रहे लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी

 

पड़ताल का नतीजा

पड़ताल से साफ है कि वायरल वीडियो एक साल पुराना है। इस वीडियो को मौजूदा समय में पोस्ट कर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। इस वीडियो को वर्तमान समय से कोई सबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed