फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Hair care tips: should conditioner be applied to the roots or to the hair know the effects

हेयर केयर टिप्स: जड़ों में या बालों पर कहां लगाना चाहिए कंडीशनर? इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

Wed, 21 Oct 2026 12:18 PM IST
सोनिया चौहान लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 21 Oct 2026 12:18 PM IST
सार

Hair Care Tips: बालों को मुलायम, चमकदार और उलझन से मुक्त रखने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। यह बालों की नमी बनाए रखने के साथ उन्हें आसानी से सुलझाने में भी मदद करता है। हालांकि, कंडीशनर का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब इसे सही तरीके से लगाया जाए।

विज्ञापन
Hair care tips: should conditioner be applied to the roots or to the hair know the effects
बालों में कंडीशनर कैसे लगाएं? - फोटो : Adobe stock/Amar ujala

विस्तार

How To Apply Conditioner To Hair: बालों की सही देखभाल के लिए सिर्फ शैम्पू करना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें नमी और पोषण देना भी जरूरी होता है। शैम्पू बालों से गंदगी, धूल-मिट्टी और अतिरिक्त तेल को साफ करता है, लेकिन इसके बाद बाल रूखे और उलझे हुए महसूस हो सकते हैं। ऐसे में कंडीशनर बालों की नमी बनाए रखने, उन्हें मुलायम बनाने और आसानी से सुलझाने में मदद करता है। जिस तरह त्वचा को हाइड्रेट रखने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल किया जाता है, उसी तरह बालों की देखभाल में कंडीशनर की भी अहम भूमिका होती है। हालांकि, इसका सही फायदा पाने के लिए यह जानना जरूरी है कि इसे बालों में कहां और किस तरह लगाना चाहिए।

विज्ञापन


बालों में कंडीशनर करते समय सही मात्रा का रखें ध्यान

बालों को मुलायम और चमकदार बनाने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसका सही तरीके और सही मात्रा में उपयोग करना भी जरूरी है। अक्सर लोग बेहतर परिणाम पाने के लिए बालों में जरूरत से ज्यादा कंडीशनर लगा लेते हैं, जबकि ऐसा करना बालों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। अधिक मात्रा में कंडीशनर लगाने से बाल भारी, चिपचिपे और बेजान नजर आ सकते हैं। ऐसे में बालों की लंबाई, घनेपन और जरूरत के अनुसार ही कंडीशनर का इस्तेमाल करना चाहिए, ताकि बाल मुलायम बने रहें और उनमें चिपचिपापन भी न आए।

विज्ञापन



सीधे बालों की जड़ों में न लगाएं कंडीशनर

कंडीशनर हमेशा बालों की लंबाई और सिरों पर लगाना चाहिए। कंडीशनर लगाते समय जो गलती हम सबसे ज्यादा करते हैं वह है इसे बालों की जड़ों में लगाना। त्वचा से संबंधित विशेषज्ञों का कहना है कि बालों के मध्य भाग से लेकर सिरे तक ही कंडीशनर लगाना सही रहता है। जड़ों को मजबूती देने और वहां के रूखेपन को खत्म करने के लिए तेल का प्रयोग करें। कंडीशनर को जड़ों मे लगाने से कोई लाभ नहीं मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



हेयर केयर टिप्स: बालों को स्वस्थ रखने के लिए दिन में कितनी बार करनी चाहिए कंघी? जानें सही तरीका



बालों में कितनी देर लगा रहने दें कंडीशनर

कंडीशनर लगाने के सही तरीके के साथ यह जानना भी जरूरी है कि इसे बालों में कितनी देर तक लगाकर रखना चाहिए। अक्सर लोग इसे लगाते ही धो लेते हैं, जबकि कुछ लोग लंबे समय तक बालों में लगा छोड़ देते हैं। दोनों ही स्थितियों में सही तरीका जानना जरूरी है। आमतौर पर कंडीशनर को बालों में लगाने के बाद पैक पर दिए गए निर्देशों के अनुसार कुछ मिनट तक छोड़ना चाहिए, ताकि वह बालों को मुलायम बनाने और उलझन कम करने में मदद कर सके। इसके बाद बालों को पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि कंडीशनर के अवशेष बालों में न रह जाएं।


बालों में कंडीशनर लगाने का सही तरीका

बालों में कंडीशनर लगाने के लिए सबसे पहले शैम्पू से अच्छी तरह सफाई करें और अतिरिक्त पानी को हाथों से हल्के-हल्के निचोड़ लें। इसके बाद हथेलियों पर थोड़ी मात्रा में कंडीशनर लेकर बालों की मध्य लंबाई से सिरों तक लगाएं। इस दौरान बालों को जोर से रगड़ने या खींचने से बचें, क्योंकि गीले बाल अधिक नाजुक होते हैं और आसानी से टूट सकते हैं। कंडीशनर को उत्पाद पर दिए गए निर्देशों के अनुसार कुछ मिनट तक लगा रहने दें। इसके बाद बालों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें और तौलिए से हल्के हाथों से थपथपाकर सुखाएं। इस तरीके से बालों को सुलझाने और मुलायम बनाए रखने में मदद मिल सकती है।


स्किन केयर टिप्स: चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? घर पर फलों की मदद से बनाएं फेस पैक


सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं और क्या न लगाएं? स्किन टाइप के हिसाब से समझें नाइट स्किनकेयर रूटीन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed