फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   Gen Z's Memes unique form of protest here’s how they expressed their anger during the NEET protest.

गुस्सा भी, क्रिएटिविटी भी: NEET Protest में Gen Z का नया अंदाज, मीम्स, डेटिंग ऐप और पॉप-कल्चर से उठा रहे आवाज

Fri, 24 Jul 2026 07:02 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नई दिल्ली। Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 24 Jul 2026 07:02 PM IST
सार

NEET 2026 विरोध प्रदर्शन में Gen Z ने पारंपरिक नारों की जगह मीम्स, इंटरनेट स्लैंग, पॉप-कल्चर रेफरेंस को विरोध का माध्यम बनाया। छात्रों ने सोशल मीडिया की भाषा में अपनी नाराजगी जाहिर की, जिससे प्रदर्शन सड़क के साथ-साथ ऑनलाइन भी तेजी से वायरल हो गया।

विज्ञापन
Gen Z's Memes  unique form of protest here’s how they expressed their anger during the NEET protest.
जेन-जी प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

एक समय था जब छात्र आंदोलनों की पहचान लंबे भाषणों, हाथ से लिखे पोस्टरों और जोशीले नारों से होती थी, लेकिन अब दौर बदल चुका है। 2026 के NEET पेपर लीक विरोध प्रदर्शन में सड़कों पर सिर्फ गुस्सा नहीं, बल्कि मीम्स, वायरल इंटरनेट ट्रेंड, पॉप-कल्चर के संदर्भ और हल्के-फुल्के व्यंग्य भी दिखाई दे रहे हैं। Gen Z और Gen Alpha ने विरोध जताने का ऐसा तरीका अपनाया है, जिसने प्रदर्शन को सोशल मीडिया की भाषा से जोड़ दिया है। 
विज्ञापन


 







 

Gen Z के प्रदर्शनकारियों ने विरोध को “Subway Surfers” जैसे वायरल गेम के अंदाज में पेश किया, जहां सड़कों पर दौड़ते युवा और पीछे लाठी लेकर भागता पुलिसकर्मी सोशल मीडिया पर ट्रेंड बन गया। यह सिर्फ प्रदर्शन नहीं, बल्कि डिजिटल दौर का नया विरोध है। जहां मीम्स के जरिए संदेश ज्यादा तेजी से और ज्यादा लोगों तक पहुंच रहा है। 

आइए जानते हैं कि Gen Z के इस प्रदर्शन में कौन-कौन से मीम्स सबसे ज्यादा वायरल हुए और कैसे उन्होंने विरोध को सोशल मीडिया की नई भाषा दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

1)  मासूम सा सवाल, दिल्ली पुलिस को कर रहा परेशान

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ryan (@ry1n.________)

इस वीडियो में एक युवा प्रदर्शनकारी सुरक्षाकर्मी से पूछता नजर आ रहा है ‘अंकल यह गन क्या करती है…. अंकल यह गन कितने की आती है। 

विज्ञापन

2)  महिला पुलिसकर्मियों के साथ दोस्तों वाला वीडियो

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nivyana Boruah (@ninivyanaa._)

इस वीडियो में चार लड़कियां एक महिला पुलिसकर्मी के साथ पुकी ऑफिसर वाली वीडियो बनाती नजर आ रही है।

3)  सरकार की तुलना अपने EX से कर देना 

प्रदर्शन के दौरान कई ऐसे पोस्टर और मीम्स चर्चा में रहे, जिन्होंने सोशल मीडिया पर भी खूब सुर्खियां बंटोरीं। एक पोस्टर पर लिखा था, "Even my ex hadn't ignored me this much" (मेरे एक्स ने भी मुझे इतनी बुरी तरह इग्नोर नहीं किया), जिसके जरिए प्रदर्शनकारियों ने उनकी मांगों पर कथित सरकारी चुप्पी पर तंज कसा।

4)  सरकार से जल्दी जवाब देता डेटिंग ऐप Hinge 

एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, "My Hinge Matches Reply Faster Than They Do" (डेटिंग ऐप Hinge पर मिलने वाले लोग भी इससे जल्दी जवाब दे देते हैं), जो युवाओं की डिजिटल दुनिया से जुड़ा एक व्यंग्य है।

5) Khuchuphu Resign De Do Na... पोस्टर तेजी से हो रहा वायरल 

इसके अलावा "Khuchuphu Resign De Do Na" लिखा पोस्टर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं, फिल्म 3 Idiots के मशहूर डायलॉग से प्रेरित "All Is Not Well" वाला पोस्टर भी प्रदर्शनकारियों के बीच खासा लोकप्रिय रहा, जिसके जरिए मौजूदा हालात पर सवाल उठाए गए।

6 )  मेरे EX ने सरकार से ज्यादा अपनी गलती की जिम्मेदारी ली 

 

वहीं, एक और पोस्टर लिखा था, "My cheating EX Took More Accountability Than This Government" (जिस एक्स ने मुझे धोखा दिया, उसने भी इस सरकार से ज्यादा अपनी गलती की जिम्मेदारी ली)। इसके नीचे लिखा था, "And He Literally Said 'It's AI'" (और उसने तो अपनी सफाई में यह तक कह दिया कि 'ये AI की वजह से हुआ')।

7) पुलिस वालों को लगता है मैं भाग नहीं पाऊंगी/पाऊंगा
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by shanaya (@shanaya_25_0)

इस वीडियो में लिखा है "When The Police Wale Bhaiya Thinks I won't Run, But I've Already Chased Someone More Than Enough." ( पुलिस वाले भैया को लगता है कि मैं भाग नहीं पाऊंगी, लेकिन मैं तो पहले ही किसी के पीछे बहुत भाग चुकी हूं।)

8) मैं खुद इस्तीफा नहीं दे पा रही, कहीं मैं धर्मेंद्र प्रधान तो नहीं  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Outfit Aura Lane (@outfitauralane)

Resign To Main Bhi Nahi Kar Pa Rahi Kahin Mai Dharmendra Pradhan To Nahi. (मैं खुद भी इस्तीफा नहीं दे पा रही, कहीं मैं धर्मेंद्र प्रधान तो नहीं?)

9) Mamy Poko Pants कभी लीक नहीं करता 

 

इस पोस्टर में प्रदर्शनकारियों ने बेबी डायपर ब्रांड Mamy Poko Pants के 'Leak Protection' (लीक से सुरक्षा) वाले विज्ञापन को आधार बनाकर NTA पर तंज कसा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed