Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Gen-Z ›   The growing craze for thrifting and sustainable clothing why is Gen Z seeking a new style?

फास्ट फैशन से बढ़ती दूरी: थ्रिफ्टिंग और सस्टेनेबल कपड़ों का बढ़ा क्रेज, जेन-जी क्यों तलाश रहे नया स्टाइल?

Mon, 16 Nov 2026 05:23 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 16 Nov 2026 05:23 PM IST
सार

Gen-Z के बीच फैशन को लेकर सोच बदल रही है। अब युवा सिर्फ नए और ट्रेंडिंग कपड़े खरीदने के बजाय थ्रिफ्टिंग, पुराने कपड़ों को नया लुक देने और सस्टेनेबल फैशन को अपना रहे हैं। लेकिन क्या Gen-Z का यह नया फैशन ट्रेंड फास्ट फैशन की चमक को फीका कर पाएगा?

विज्ञापन
The growing craze for thrifting and sustainable clothing why is Gen Z seeking a new style?
जेन-जी का नया ट्रेड - फोटो : एआई

विस्तार

Gen-Z के लिए हर मौके पर नया आउटफिट पहनना एक ट्रेंड बन चुका है। कभी इंस्टाग्राम पर दिखा कोई स्टाइल, तो कभी फैशन एप पर चल रही सेल। बस एक क्लिक और पसंदीदा कपड़े घर पर। ऑनलाइन शॉपिंग ने कपड़े खरीदना जितना आसान बनाया है, उतना ही बढ़ाया है फास्ट फैशन का चलन।

विज्ञापन
Trending Videos

लेकिन इस चमक-दमक के पीछे एक बड़ी कीमत भी छिपी है। इसकी कीमत पर्यावरण को चुकानी पड़ती है और उन लोगों को भी, जो कपड़े बनाते हैं। वहीं, अब Gen-Z के बीच फैशन को लेकर सोच बदल रही है। थ्रिफ्टिंग, प्री-लव्ड कपड़े, अपसाइक्लिंग और सस्टेनेबल फैशन जैसे ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। अब Gen-Z के लिए सिर्फ स्टाइलिश दिखना ही काफी नहीं है, बल्कि यह जानना भी जरूरी हो गया है कि कपड़े कहां बने, कैसे बने और कितने समय तक इस्तेमाल किए जा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सस्टेनेबल फैशन अपनाने में क्या परेशानी है? 
सस्टेनेबल फैशन अपनाने की इच्छा रखना और असल जिंदगी में उसे अपनाना, दोनों अलग-अलग बातें हैं। कई बार थ्रिफ्ट स्टोर से खरीदे गए कपड़े भी उम्मीद से महंगे पड़ जाते हैं। अच्छी क्वालिटी और जिम्मेदारी से बनाए गए कपड़ों की कीमत स्टूडेंट्स के बजट से बाहर हो सकती है। इसके अलावा, यह पहचानना भी आसान नहीं है कि कौन-सा ब्रांड सच में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार है और कौन सिर्फ अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए ग्रीन होने का दावा कर रहा है।

विज्ञापन

ऐसे में सवाल है कि भारत की Gen-Z अगर फैशन को लेकर ज्यादा जिम्मेदार बनना चाहते है, तो आखिर उसे रोकने के लिया क्या कर रहे हैं?

इस बदलाव की झलक ऑनलाइन सर्च में जरूर दिखाई दे रही है। गूगल इंडिया के मुताबिक, 'How to Thrift' यानी कम कीमत में पुराने कपड़े खरीदने का तरीका खोजने वालों की संख्या में 850 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 'Thrift Store Near Me' की सर्च 600 फीसदी बढ़ी। 'Circular Fashion' को लेकर सर्च में 2,500 फीसदी और 'Sसस्टेनेबल फैशन' की सर्च में 120 फीसदी का इजाफा दर्ज किया गया।

हालांकि, किसी चीज को ऑनलाइन सर्च करना और उसे असल जिंदगी में अपनाना अलग बात है। ये आंकड़े बताते हैं कि Gen-Z के बीच सस्टेनेबल फैशन को लेकर दिलचस्पी बढ़ रही है, लेकिन इससे यह साबित नहीं होता कि इतनी ही संख्या में युवा टिकाऊ फैशन खरीद भी रहे हैं।
 

युवाओं की इस सोच और उनकी चुनौतियों को समझने के लिए संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) और Youth Ki Awaaz ने 'Choice Par Charcha' नाम से एक सर्वे किया। 
  • 47 फीसदी प्रतिभागियों ने माना कि महंगी कीमतें उन्हें जिम्मेदारी से खरीदारी करने से रोकती हैं। 
  • 25 फीसदी लोगों के लिए यह पता लगाना मुश्किल है कि कोई प्रोडक्ट नैतिक तरीके से बनाया गया है या नहीं। 
  • 22 फीसदी युवाओं को ऐसे प्रोडक्ट बेचने वाली दुकानें या जगहें ढूंढने में परेशानी होती है।
  • 50 फीसदी लोगों के लिए प्रोडक्ट पर उसकी क्वालिटी, निर्माण और पर्यावरण से जुड़ी जानकारी साफ-साफ लिखी होनी चाहिए। 
  • 48 फीसदी युवाओं ने सस्टेनेबल प्रोडक्ट्स को ज्यादा किफायती बनाने की जरूरत बताई। 
  • कपड़ों की बात करें तो 36 फीसदी प्रतिभागियों ने इसे ऐसी कैटेगरी माना, जहां पर्यावरण और कपड़े बनाने वाले कामगारों के अधिकारों से जुड़े मुद्दे अहम हैं।

सोशल मीडिया तय कर रहा Gen-Z का फैशन स्टाइल?

सस्टेनेबल फैशन और थ्रिफ्टिंग को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाने में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका है। इंस्टाग्राम और दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कंटेंट क्रिएटर्स थ्रिफ्ट शॉपिंग के वीडियो, पुराने कपड़ों को नया लुक देने के तरीके, अपसाइक्लिंग के आइडिया और देसी ब्रांड्स के कलेक्शन दिखा रहे हैं। इससे युवाओं को पारंपरिक शॉपिंग के अलावा फैशन के नए विकल्पों के बारे में भी पता चल रहा है। CSR Journal ने इस बदलाव का जिक्र किया।  इसके मुताबिक, 18 से 34 साल के युवा ऐसे ब्रांड्स को पसंद कर रहे हैं, जो उनकी पहचान, पर्सनल स्टाइल और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े हों। फैशन के नए ट्रेंड खोजने में कंटेंट क्रिएटर्स के वीडियो और इन्फ्लुएंसर्स की सलाह भी अहम भूमिका निभा रही है। युवाओं का फैशन सिर्फ पुराने कपड़ों तक सीमित नहीं है। ओवरसाइज्ड स्ट्रीटवेयर, एथनिक फ्यूजन, देसी ब्रांड्स और सस्टेनेबल कलेक्शन भी उनके स्टाइल का हिस्सा बन रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed