{"_id":"6adcfd59bca5d3f001062764","slug":"a-youngster-died-in-a-road-accident-ambala-news-c-36-1-amb1001-171733-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सड़क हादसे में युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सड़क हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन
दोसड़का पुल पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, सहारनपुर का निवासी है मृतक
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी-अंबाला हाईवे पर दोसड़का पुल के पास दिल्ली नंबर की एक कार ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार सहारनपुर के खजुरहेड़ी गांव निवासी अजय की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 22 अक्तूबर की रात 10 बजे पुलिस को डायल 112 के जरिए सूचना मिली कि दोसड़का पुल के ऊपर एक गाड़ी और बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और टक्कर के बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई है।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी और जली हुई मोटरसाइकिल पड़ी थी। गंभीर रूप से घायल पड़े बाइक सवार युवक को एमएम अस्पताल मुलाना पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के वक्त मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी।
उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के दैदपुरा गांव निवासी सचिन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह 22 अक्तूबर की रात को अपनी मोटरसाइकिल से जगाधरी से साहा की तरफ आ रहा था। जब वह रात करीब 10 बजे दोसड़का पुल पर पहुंचा, तो उसने देखा कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार गाड़ी के चालक ने ओवरटेक करते हुए आगे चल रही बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर लगते ही बाइक सवार सड़क पर गिर गया और बाइक में आग लग गई। सचिन ने उस गाड़ी का नंबर नोट कर लिया। उस वक्त अंधेरे के कारण सचिन को यह पता नहीं चल पाया कि घायल युवक कौन है, और वह अपने काम से आगे निकल गया।
अगले दिन खुला सच
अगले दिन यानी 23 अक्तूबर को जब सचिन अपना काम निपटाकर साहा से मुलाना पहुंचा, तो उसे उसके मामा संजय मिले। मामा ने बताया कि रात को दोसड़का पुल के पास उनके बेटे अजय (मृतक) को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी है, जिससे उसकी मौत हो गई है। सचिन ने मामा को बताया कि वह हादसा उसकी आंखों के सामने हुआ था और उसने टक्कर मारने वाली गाड़ी का नंबर भी नोट कर लिया था।
अस्पताल की मोर्चरी में मृतक की शिनाख्त सहारनपुर के खजुरहेड़ी गांव निवासी अजय के रूप में हुई थी। सचिन कुमार के बयानों के आधार पर आरोपी अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सुरेंदर, थाना प्रभारी, मुलाना