{"_id":"6ae63c396ef5416839015e47","slug":"more-than-11000-deaths-are-pending-leaving-people-stranded-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172083-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: 11 हजार से अधिक इंतकाल लंबित, भटक रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: 11 हजार से अधिक इंतकाल लंबित, भटक रहे लोग
विज्ञापन
अंबाला छावनी तहसील में परेशान होते लोग। संवाद
तहसील और समाधान शिविरों के काट रहे चक्कर, अंबाला सिटी में सबसे ज्यादा 3,398 मामले अटके
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिले में संपत्ति के इंतकाल के 11 हजार से अधिक मामले लंबे समय से लंबित हैं। महीनों बीत जाने के बाद भी काम न होने के कारण लोग कभी तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं, तो कभी समाधान शिविरों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। स्थिति यह है कि कई मामलों में लोग पांच से सात महीनों से लगातार अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा।
जिलेभर की विभिन्न तहसीलों और उप-तहसीलों में 11 हजार से ज्यादा इंतकाल अटके हुए हैं। सबसे बुरा हाल अंबाला सिटी का है, जहां सबसे ज्यादा 3,398 मामले लंबित हैं। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में अंबाला कैंट तहसील 1,055, बराड़ा में 1,055, मुलाना में 1,445, नारायणगढ़ तहसील में 1,474, साहा उपतहसील में 1,299, शहजादपुर उप तहसील 1,190 में हैं।
-- -
लोग बोले-
छावनी के सुंदर नगर निवासी श्याम कुमार ने बताया कि उन्होंने 15 अक्टूबर को तहसीलदार अंबाला कैंट के समाधान शिविर में विरासत का इंतकाल दर्ज करवाने और जमाबंदी में पिता का नाम चढ़ाने के लिए जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन दिया था, लेकिन महीनों बाद भी इसका समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
-- -
पंजोखरा साहिब निवासी छज्जू सिंह ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। इंतकाल दर्ज करवाने के लिए वह पिछले सात महीनों से पटवारखाने और तहसील के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं। इसी तरह से मती दास नगर के 71 वर्षीय कृष्ण अवतार ने अपनी जमीन के लंबित इंतकाल को लेकर सीएम विंडो, डीसी समाधान शिविर, डीआरओ और तहसीलदार कार्यालय तक गुहार लगा ली, पर नतीजा शून्य रहा।