फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Program on United Nations Day

Ambala News: संयुक्त राष्ट्र दिवस पर कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Program on United Nations Day
अंबाला सिटी। देव समाज कॉलेज फॉर गर्ल्स के सामाजिक विज्ञान विभाग ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसका उद्देश्य छात्राओं को विश्व शांति, मानवाधिकार, समानता और सतत विकास के प्रति प्रेरित करना था। प्रो. शुभधा ठाकुर और प्रो. एकता शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए शांति, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व को सशक्त समाज की आधारशिला बताया। इस अवसर पर प्रो. सुखदीप कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन


नर्सरी के बच्चों ने सुनाई कविता
अंबाला सिटी। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में शनिवार को नर्सरी विंग के बच्चों के लिए हिंदी कविता प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसका उद्देश्य बच्चों में हिंदी के प्रति रुचि बढ़ाना और प्रतिभा को निखारना था। नन्हें बच्चों ने विभिन्न विषयों पर हाव-भाव और गतिविधियों के साथ कविता पाठ कर सभी का मन मोह लिया। प्राचार्य डॉ. विकास कोहली ने बच्चों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति की सराहना करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


45 विद्यार्थियों को दिए इंटर्नशिप प्रमाण पत्र
साहा। राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को प्राचार्य डॉ. देशराज बाजवा के मार्गदर्शन में 45 विद्यार्थियों को इंटर्नशिप प्रमाण पत्र वितरित किए गए। एनईपी-2020 के तहत प्रगति परिवार समिति कुरुक्षेत्र द्वारा जून माह में आयोजित यह 120 घंटे का निशुल्क शिविर वित्तीय जागरूकता व निवेश पर केंद्रित था। डॉ. बाजवा ने कहा कि विद्यार्थियों के कौशल विकास से ही राष्ट्र का विकास संभव है। इस दौरान इंटर्नशिप इंचार्ज रणवीर सिंह व डॉ. सुखबीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विचारों की उड़ान से विद्यार्थियों ने सीखे संवाद कौशल
अंबाला। एसडी कॉलेज के करियर गाइडेंस एंड प्लेसमेंट सेल, लिटरेरी क्लब एवं यंग स्पीकर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में विचारों की उड़ान-संवाद से समाधान तक शीर्षक से समूह चर्चा का आयोजन किया गया। अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक करण बख्शी ने संचालन किया। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अल्का शर्मा ने कहा कि प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि प्रभावी संचार, तार्किक चिंतन व आत्मविश्वास भी जरूरी है। डॉ. लीना गोयल और डॉ. छवि किरण ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
----
फोटो-9
अंबाला सिटी। सोहन लाल डीएवी शिक्षा महाविद्यालय में महात्मा आनंद स्वामी के आदर्शों को समर्पित प्रेरणा सप्ताह श्रद्धापूर्वक संपन्न हुआ। 15 से 24 अक्तूबर तक आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वैदिक संस्कृति, नैतिक मूल्यों और सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया गया। नो नशा नेशन अभियान के तहत छात्रों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही, कुष्ठ आश्रम में खाद्य सामग्री व वस्त्र वितरित कर निःस्वार्थ सेवा का संदेश दिया गया। अंतिम दिन हवन-यज्ञ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। प्राचार्या डॉ. पूजा ने युवाओं को स्वामी के पदचिह्नों पर चलने की प्रेरणा दी।

सत्यार्थ प्रकाश व्याख्या प्रतियोगिता आयोजित
अंबाला सिटी। केपीएके महाविद्यालय के चेयरमैन जेएस नैन के मार्गदर्शन में सत्यार्थ प्रकाश समुल्लास विवेचन एवं व्याख्या प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्या रेखा गोयल ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता में 21 टीमों ने भाग लिया। कनिष्ठ वर्ग में मान्या (ओएस डीएवी कैथल) तथा वरिष्ठ वर्ग में जीविका (ओएस डीएवी कैथल) ने प्रथम स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि जेएस नैन ने विद्यार्थियों को वैदिक सिद्धांतों, संस्कारों और नशा मुक्ति के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। विजेताओं को स्मृति चिह्न एवं प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।


वैदिक संस्कारों व चेतना के साथ संपन्न हुआ आनंद प्रेरणा पर्व
अंबाला सिटी। डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जगाधरी गेट में 10 दिवसीय आनंद प्रेरणा पर्व धूमधाम से संपन्न हुआ। 15 से 24 अक्तूबर तक आयोजित इस पर्व में रामलीला मंचन, भाषण, कविता, संस्कृत भजन संध्या और प्रतिदिन हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राधा रमन सूरी ने विद्यार्थियों को सत्य, सेवा, अनुशासन व नारी सम्मान जैसे जीवन-मूल्यों को दैनिक आचरण में अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed