Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   CJM inspected the district jail.

Bhiwani News: सीजेएम ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
CJM inspected the district jail.
भिवानी। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम पवन कुमार ने जिला कारागार और पुलिस लाइन स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कैदियों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को साफ-सफाई, पौष्टिक भोजन तथा सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की चेयरमैन एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. गगनदीप कौर सिंह के निर्देशानुसार किए गए निरीक्षण के दौरान सीजेएम ने कैदियों और हवालातियों से उनके मामलों में आ रही दिक्कतों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध कानूनी सहायता के बारे में बताया। उन्होंने जेल की बैरकों, कानूनी सहायता क्लीनिक और अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वहीं रसोई में तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता और व्यवस्था देखी तथा जेल अधिकारियों को खाना पकाते समय स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सीजेएम पवन कुमार ने पुलिस लाइन परिसर स्थित सेफ हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां साफ-सफाई, रहन-सहन, पेयजल और भोजनालय की व्यवस्था जांची। सेफ हाउस में रह रहे युगल जोड़ों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की ओर से दी जाने वाली सेवाओं की जानकारी दी।
उन्होंने सेफ हाउस प्रभारी को यहां आने वाले लोगों की स्वास्थ्य जांच कराने, पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने और उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जेल और सेफ हाउस का स्टाफ तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

सीजेएम पवन कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के उपलक्ष्य में 9 नवंबर से सप्ताहभर जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पंचकूला के निर्देशानुसार आयोजित इस अभियान के तहत लोगों को मुफ्त कानूनी सहायता, हेल्पलाइन, लोक अदालतों और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed