फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Conditions at the fire-affected Rajgarh Mod remain unchanged even after four days.

Bhiwani News: टेंडर के बाद भी चांग कन्या विद्यालय की 287 बेटियों को भवन का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Conditions at the fire-affected Rajgarh Mod remain unchanged even after four days.
चांग। गांव चांग के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की 287 छात्राओं को नए भवन का इंतजार बढ़ता जा रहा है। पहली टेंडर प्रक्रिया में एजेंसी नहीं मिलने के बाद शिक्षा निदेशालय ने दूसरी बार निविदा जारी की है जिसके लिए 16 से 29 सितंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

करीब 3.16 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित भवन के लिए गांव के प्रसिद्ध उद्योगपति स्व. लॉर्ड स्वराज पॉल की ओर से तीन साल पहले शिक्षा विभाग को 3.21 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक निर्माण शुरू नहीं हो सका है। विभाग की ओर से पहली निविदा में एजेंसी नहीं मिलने के कारण दोबारा प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

नए भवन की मांग को लेकर गांव की 21 सदस्यीय कमेटी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिल चुकी है। सितंबर में सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर सांगवान और लवकेश ने गांव के युवाओं के साथ स्कूल का दौरा कर मुद्दा उठाया था। इसके बाद 10 सितंबर को स्कूल गेट के सामने धरना देने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने से एक दिन पहले नौ सितंबर को शिक्षा विभाग ने भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया। इसके बाद सीजेपी कार्यकर्ताओं ने धरना स्थगित कर दिया। ग्रामीणों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि अब दूसरी बार टेंडर प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग को जल्द निर्माण शुरू करवाना चाहिए।

दो शिफ्टों में लग रहा कन्या स्कूल : गांव चांग का कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पर्याप्त कक्षा-कक्ष नहीं होने के कारण दो शिफ्टों में संचालित हो रहा है। कक्षा छह से 12वीं तक सुबह सात से दोपहर 12 बजे और पहली से पांचवीं तक की कक्षाएं दोपहर एक से शाम पांच बजे तक लगती हैं। वर्ष 2025 में स्कूल को बोर्ड परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इस बार पर्याप्त कक्षा-कक्ष नहीं होने के कारण परीक्षा केंद्र रद्द कर दिया गया। इसके चलते छात्राओं को 15 किलोमीटर दूर बामला में परीक्षा देने जाना पड़ा। नए भवन के निर्माण के बाद स्कूल में कक्षा-कक्ष की कमी से जुड़ी यह परेशानी दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed