फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Demand for government procurement of pearl millet: Farmers stage protest by closing the mandi gate.

Bhiwani News: बाजरे की सरकारी खरीद की मांग, किसानों ने मंडी का गेट बंद कर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Demand for government procurement of pearl millet: Farmers stage protest by closing the mandi gate.
तोशाम अनाज मंडी धरने पर बैठ किसानों से बातचीत करते एसडीएम संदीप कुमार ।
तोशाम। बाजरे की सरकारी खरीद सहित विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा और अखिल भारतीय किसान सभा ने बुधवार को तोशाम अनाज मंडी में धरना देकर गेट बंद कर दिया। किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजरे की सरकारी खरीद शुरू करने और अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

धरने की अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा तोशाम के प्रधान करण सिंह, ग्राम स्वराज के ईश्वर सिंह और सीटू के सुखदेव सिंह ने की। मंच संचालन वित्त सचिव रणधीर सांगवान और सचिव नरेंद्र सिंह डाडम ने किया। किसान नेताओं ने कहा कि मंडियों में किसानों का बाजरा नहीं बिक रहा और सरकारी खरीद में अनावश्यक प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि बाजरे के नमूने फेल होने का बहाना बनाकर खरीद में देरी की जा रही है। समय पर खरीद नहीं हुई और बारिश हो गई तो फसल खराब होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। खुले बाजार में कम भाव मिलने से भी किसान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला सचिव मास्टर जगरोशन ने कहा कि किसानों को डीएपी खाद की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रबी सीजन की बिजाई का समय आ चुका है, इसलिए खाद की पर्याप्त व्यवस्था और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार अशोक कुमार और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और किसानों से बातचीत की।

बाद में एसडीएम संदीप कुमार भी धरनास्थल पर पहुंचे और किसानों को उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने मंडी का गेट खोल दिया। इस दौरान एआईकेएस के जिला प्रधान रामफल देशवाल, संतोष देशवाल, महीपाल, मनरूप, महीराम, मनफूल, रविंद्र, बलवीर और सीटू मजदूर नेता सदीक डाडम सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed