{"_id":"6a8df89d58f77cc5610e9a95","slug":"farmers-delighted-by-20mm-of-rainfall-waterlogging-in-the-city-adds-to-the-trouble-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-156004-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 20 एमएम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलभराव ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 20 एमएम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, शहर में जलभराव ने बढ़ाई परेशानी
विज्ञापन
देवीलाल चौक पर जमा पानी से गुजरते वाहन चालक।
लोहारू। क्षेत्र में मंगलवार को हुई 20 एमएम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। खरीफ की फसलों के लिए बारिश को फायदेमंद बताते हुए किसानों ने राहत की सांस ली। वहीं शहर में जगह-जगह जलभराव होने से आमजन, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
कई दिनों से तेज गर्मी और उमस से परेशान लोगों को मंगलवार को बादल छाने के बाद हुई बारिश से राहत मिली। किसानों के अनुसार इस समय हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ेगी और खड़ी फसलों की बढ़वार को फायदा मिलेगा। उनका कहना है कि खरीफ की फसलों के लिए इस समय बारिश बेहद जरूरी थी।
दूसरी ओर बारिश के बाद लोहारू शहर के कई हिस्सों में बरसाती पानी जमा हो गया। शहर के बीचोंबीच स्थित देवीलाल चौक, बस स्टैंड, पूर्व विधायक सोमबीर सिंह के आवास के मार्ग और झुप्पा रोड पर अधिक पानी जमा होने से आवागमन प्रभावित हुआ। देवीलाल चौक और बस स्टैंड के आसपास जलभराव के कारण पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई।
विज्ञापन
शहरवासियों का कहना है कि बारिश के दौरान जलभराव की समस्या लगातार सामने आती है। उन्होंने प्रशासन से शहर के प्रमुख जलभराव वाले स्थानों पर पानी की निकासी के स्थायी प्रबंध करने की मांग की है ताकि बरसात के दौरान लोगों को परेशानी न हो।