फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Pearl millet prices in private trade did not exceed 2,225; the rate is 675 below the MSP.

Bhiwani News: निजी बोली में 2225 से ऊपर नहीं पहुंचा बाजरा, एमएसपी से 675 रुपये कम भाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Pearl millet prices in private trade did not exceed 2,225; the rate is 675 below the MSP.
भिवानी अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लेतीं सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी।
भिवानी। जिला मुख्यालय की नई अनाज मंडी में सरकारी खरीद बंद होने से बाजरा निजी बोली पर 2225 रुपये प्रति क्विंटल से ऊपर नहीं बिक रहा है। 600 रुपये प्रति क्विंटल भावांतर भरपाई के बावजूद किसानों को प्रति क्विंटल 75 रुपये तक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडी में बुधवार को करीब साढ़े 300 किसान बाजरा लेकर पहुंचे। रोजाना पांच से सात हजार क्विंटल बाजरा की आवक हो रही है और निजी बोली पर आठ से दस हजार क्विंटल की खरीद की जा रही है। आवक बढ़ने से मंडी में जगह कम पड़ने लगी है और आढ़तियों के प्रतिष्ठानों के आगे, शेड के नीचे तथा खुले प्लेटफार्म पर बाजरा की ढेरियां लगी हैं।
विज्ञापन

सरकारी एजेंसियों की खरीद बंद होने के कारण बाजरे का भाव 2300 रुपये प्रति क्विंटल से गिरकर 2200 से 2225 रुपये तक आ गया है। बुधवार को किसानों ने निजी बोली पर 2225 रुपये प्रति क्विंटल में बाजरा बेचा। सरकार ने बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2900 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी में बाजरे की उठान भी शुरू हो गई है। किसानों के बाजरा का जे फार्म कटते ही उनके बैंक खातों में भावांतर भरपाई का भुगतान शुरू हो जाएगा। मंडी में लगातार आवक बनी रहने से फसल रखने के लिए जगह की कमी की स्थिति बनी हुई है।


मंडी में किसानों के बाजरे की ई-खरीद पोर्टल पर पंजीकृत फसल के हिसाब से दिए गए गेट पास के बाद निजी बोली पर बिक्री की जा रही है। किसान का जे फार्म कटने के बाद उसके बैंक खाता में भावांतर भरपाई का भुगतान मिलेगा। फिलहाल मंडी में बाजरे की उठान भी शुरू हो चुकी है। -संदीप लोहान, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड, भिवानी।



सिंचाई मंत्री ने अनाज मंडी का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
सिंचाई तथा जल संसाधन और महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रुति चौधरी ने बुधवार को भिवानी अनाज मंडी का दौरा किया। उन्होंने यहां पर फसल खरीद और किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री ने मंडी में फसल में नमी की जांच और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने मार्केट कमेटी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को गेट पास, फसल खरीद, माप-तोल, उठान और फसल की कीमत भुगतान तक की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीद प्रक्रिया समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मंडी में बिजली-पानी, शौचालयों की स्वच्छता व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री ने निर्देश दिए कि खरीद सीजन के दौरान कैंटीन नियमित रूप से संचालित हो। किसानों को स्वच्छ, पौष्टिक व गुणवत्तापूर्ण भोजन मिले। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए है कि मंडी में किसानों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही अधिकारियों से मंडी की व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए नियमित निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मार्केट कमेटी चेयरमैन कृष्ण नीलाहेड़ी, डीएमईओ ज्योति धनखड़, मार्केट कमेटी सचिव संदीप लोहान, मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता निखिल राठी, सहायक सचिव अनिल बुल्ला, खरीद एजेंसी से गुरु प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed