सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Administrative Reshuffle in Haryana 17 Officers Including Four IAS Officers, Transferred

हरियाणा में प्रशासनिक फेरबदल: चार आईएएस समेत 17 अफसरों के तबादले, विजय कुमार सिद्धप्पा बने राज्यपाल के सचिव

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Fri, 10 Apr 2026 02:30 PM IST
विज्ञापन
सार

आईएएस विजय कुमार सिद्धप्पा भविकट्टी को राज्यपाल के सचिव के साथ-साथ श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अनिश यादव को हैफेड और इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

Administrative Reshuffle in Haryana 17 Officers Including Four IAS Officers, Transferred
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा सरकार ने शुक्रवार को चार आईएएस समेत 17 अधिकारियों के तबादले व नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी इस आदेश के तहत ऊर्जा, शहरी विकास, स्वास्थ्य और जिला प्रशासन जैसे अहम विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 

Trending Videos


फेरबदल में ऊर्जा और शहरी विकास से जुड़े पदों पर विशेष ध्यान दिया गया है। 

आईएएस विक्रम को बिजली वितरण निगमों के प्रबंध निदेशक पद पर बरकरार रखते हुए ऊर्जा विभाग में विशेष सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सचिन गुप्ता को रोहतक में एचएसवीपी का प्रशासक और अर्बन एस्टेट का अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईएएस विजय कुमार सिद्धप्पा भविकट्टी को राज्यपाल के सचिव के साथ-साथ श्रम आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईएएस अनिश यादव को हैफेड और इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

जिला स्तर पर भी बड़े बदलाव

राज्य सरकार ने जिला प्रशासन में भी व्यापक फेरबदल किया है। कई एचसीएस अधिकारियों को एसडीओ (सिविल) के रूप में नई तैनाती दी गई है।


अमित कुमार-I को पुनहाना, वेद प्रकाश को डबवाली, भूपेंद्र सिंह को पलवल, अशवीर सिंह को बरवाला, संजय कुमार को बावल, हनी बंसल को फरीदाबाद और अंकित कुमार-II को गोहाना में जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, वीरेंद्र चौधरी को कुरुक्षेत्र में जिला परिषद और डीआरडीए का सीईओ बनाया गया है।

युवा अधिकारियों को भी मौका

नई भर्ती के एचसीएस अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। ज्योति नागपाल को गुरुग्राम का सिटी मजिस्ट्रेट और सपना यादव को एचआईपीए गुरुग्राम में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed