{"_id":"6ad8badea93b7bcfd506969c","slug":"applications-for-good-governance-awards-open-from-november-1-to-25-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-1155476-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सुशासन पुरस्कारों के लिए 1 से 25 नवंबर तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सुशासन पुरस्कारों के लिए 1 से 25 नवंबर तक आवेदन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा सुशासन पुरस्कार योजना-2026 के तहत असाधारण और नवाचारपूर्ण काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए 1 से 25 नवंबर तक पोर्टल पर आवेदन किए जा सकेंगे। पुरस्कार 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर दिए जाएंगे।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की ओर से जारी पत्र के अनुसार राज्य के विभागों, बोर्डों, निगमों, प्राधिकरणों, मिशन सोसायटियों, संस्थानों, विश्वविद्यालयों और सरकारी उपक्रमों के ग्रुप-ए, बी, सी व डी कर्मचारी पात्र हैं। हरियाणा कौशल रोजगार निगम, हारट्रोन, जिला सूचना प्रौद्योगिकी सोसायटी और आउटसोर्स नीति के तहत कार्यरत अनुबंध कर्मी भी आवेदन कर सकेंगे। प्रशासनिक सचिव, विभागाध्यक्ष और अखिल भारतीय सेवा के अधिकारी पात्र नहीं होंगे।
कर्मचारी आवेदन विभागाध्यक्ष या संगठन प्रमुख को देंगे। जांच व सिफारिश के बाद नामांकन पोर्टल पर अपलोड होंगे। राज्य फ्लैगशिप पुरस्कारों के लिए प्रशासनिक सचिव आवेदन करेंगे। राज्य और जिला स्तर पर पुरस्कार दिए जाएंगे। नामांकनों की जांच व मूल्यांकन कमेटी करेगी। विस्तृत विवरण haryanagoodgovernanceawards.haryana.gov.in और www.csharyana.gov पर उपलब्ध है। ब्यूरो