Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   BJP prepared to launch state wide campaign in Haryana regarding SIR of electoral rolls

हरियाणा में भाजपा का अभियान: एसआईआर के लिए घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता, मतदाताओं को जोड़ने पर रहेगा जोर

Wed, 11 Nov 2026 01:27 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 11 Nov 2026 01:27 PM IST
सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम खुला पत्र जारी कर मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित करने की अपील की।

विज्ञापन
BJP prepared to launch state wide campaign in Haryana regarding SIR of electoral rolls
नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर भाजपा ने प्रदेशव्यापी अभियान चलाने की तैयारी की है। पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर घर-घर जाकर उन मतदाताओं की वास्तविक स्थिति का पता लगाएंगे, जिनके गणना फॉर्म निर्वाचन आयोग को प्राप्त नहीं हुए हैं। इनमें अनुपस्थित, दूसरे स्थान पर रहने वाले और संपर्क से बाहर मतदाताओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पार्टी का लक्ष्य है कि प्रक्रिया के दौरान कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।
विज्ञापन


अभियान की रणनीति तय करने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों, जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और बीएलए-1 के साथ बैठक की। इसमें प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपने और बीएलए-2 के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने बुधवार को प्रदेशवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नाम खुला पत्र जारी कर मतदाता सूची में पात्र नागरिकों के नाम सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक के वोट का समान महत्व है। मताधिकार केवल सरकार चुनने का अधिकार नहीं, बल्कि नागरिक की लोकतांत्रिक भागीदारी और सम्मान का प्रतीक है। इसलिए राजनीतिक विचारधारा, जाति और धर्म से ऊपर उठकर पात्र मतदाताओं की मदद की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


33.83 लाख फॉर्म नहीं मिलने का दिया हवाला
डॉ. अर्चना गुप्ता ने 24 जुलाई 2026 की प्रारंभिक एसआईआर स्टेटस रिपोर्ट के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि प्रदेश में 33 लाख 83 हजार 302 मतदाताओं के गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हुए थे। इनमें 7 लाख 66 हजार 3 मृत, 2 लाख 4 हजार 832 अन्यत्र पंजीकृत, 13 लाख 74 हजार 759 स्थायी रूप से स्थानांतरित और 9 लाख 36 हजार 228 अनुपस्थित या संपर्क नहीं हो पाने वाले मतदाता शामिल थे। इसके अलावा 1 लाख 1 हजार 480 फॉर्म अन्य कारणों से प्राप्त नहीं हुए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि ये शुरुआती आंकड़े हैं और इन्हें अंतिम रूप से मताधिकार से बाहर होने वाले मतदाताओं की संख्या नहीं माना जाना चाहिए। रोजगार, शिक्षा और निवास स्थान बदलने के कारण कई पात्र लोग भी गणना प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए होंगे। ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने में मदद दी जाएगी।

ऑनलाइन भी जांच सकेंगे अपना नाम
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने 6 नवंबर को विभिन्न श्रेणियों में चिह्नित नागरिकों को पात्रता के अनुसार गणना फॉर्म दोबारा प्रस्तुत करने का अवसर दिया है। मतदाता ceoharyana.gov.in पर संबंधित सूचियों में अपना नाम देख सकते हैं। इसके अलावा बीएलओ, ईआरओ और एईआरओ से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

नए पात्र मतदाता फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन और अन्य सुविधाओं के लिए voters.eci.gov.in तथा ईसीआईनेट ऐप का इस्तेमाल किया जा सकता है। सहायता के लिए 1950 और 1800-11-1950 हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।


डॉ. अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ चलाने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हर पात्र नागरिक की मतदाता सूची में भागीदारी सुनिश्चित करना जरूरी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed