फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Former CM Hooda reached his Delhi residence after being discharged from AIIMS

हरियाणा: एम्स से डिस्चार्ज होकर दिल्ली में अपने आवास पहुंचे पूर्व सीएम हुड्डा, बीते कल बिगड़ी थी तबीयत

Wed, 14 Oct 2026 12:34 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 12:34 PM IST
सार

मेडिकल जांच के बाद हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को छुट्टी मिल गई है। बीते रोज तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन
Former CM Hooda reached his Delhi residence after being discharged from AIIMS
भूपेंद्र सिंह हुड्डा, हरियाणा के पूर्व सीएम - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज होकर अपने आवास पर पहुंच गए हैं। मंगलवार रात को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एम्स में दाखिल करवाया गया था। मेडिकल जांच के बाद हुड्डा को छुट्टी मिल गई है। 

विज्ञापन


देर रात तक डॉक्टरों की निगरानी में पूर्व सीएम की अलग-अलग जांच की गईं। जानकारी के अनुसार दिल्ली में कांग्रेस के धरना-प्रदर्शन में शामिल होने के बाद हुड्डा अपने आवास पर ठहरे हुए थे। मंगलवार सुबह कमरे से निकलते समय अचानक उनका पैर लड़खड़ा गया। वह गिरते-गिरते बच गए। इसके बाद उन्हें चिकित्सकीय जांच के लिए एम्स ले जाया गया। उन्हें पहले भी ऐसी समस्या हो चुकी है। उस दौरार कान के पास नस दबने के कारण उनका संतुलन बिगड़ने की बात सामने आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed