{"_id":"6942d677d3410cd8d8085a32","slug":"haryana-cabinet-has-approved-creation-of-new-district-hansi-which-will-include-110-villages-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा का 23वां जिला: नए जिले हांसी को कैबिनेट ने दी मंजूरी... कौन से 110 गांव शामिल? यहां देखें पूरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा का 23वां जिला: नए जिले हांसी को कैबिनेट ने दी मंजूरी... कौन से 110 गांव शामिल? यहां देखें पूरी लिस्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 09:44 PM IST
सार
हरियाणा में अब 22 नहीं 23 जिले होंगे। नया जिला हांसी को हरियाणा मंत्रीमंडल ने मंजूरी दे दी है। प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा हैं।
विज्ञापन
हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग
- फोटो : PTI
विज्ञापन
विस्तार
हरियाणा कैबिनेट की यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की मंजूरी प्रदान की गई। इस निर्णय के साथ ही हांसी हरियाणा राज्य का 23वां जिला होगा।
Trending Videos
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में गठित राज्य पुनर्गठन समिति ने 9 दिसंबर, 2025 को आयोजित बैठक में जिला हांसी के गठन को स्वीकृति देते हुए इसकी सिफारिश की थी, जिसे बाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा हैं। नए जिले में दो उपमंडल होंगे- हांसी और नारनौंद, जिन्हें हिसार जिले से अलग किया जाएगा। इसके अलावा हांसी जिले में तीन तहसीलें- हांसी, नारनौंद और बास और एक उप-तहसील- खेड़ी जालब शामिल होगी। जिले में तीन ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी होंगे।
प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा तथा इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी। जिला हांसी के गठन के साथ ही हरियाणा में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी।
गौरतलब है कि नागरिक-केंद्रित सेवाओं तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने, अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार तथा हांसी क्षेत्र के लोगों को सरकारी सेवाओं की प्रभावी और समयबद्ध उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से हिसार के उपायुक्त द्वारा यह प्रस्ताव हिसार मंडल आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को भेजा गया था।
हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची निम्नानुसार है
1. हांसी शहर
2. अनीपुरा
3. बडाला
4. बांडा हेडी
5. बाडा जग्गा
6. बड़छपर
7. बास आजमशाहपुर
8. बास अकबरपुर
9. बास बादशाहपुर
10. बास ख़ुर्द बिजान
11. भकलाना
12. भैणी अमीरपुर
13. भाटला
14. भाटोल जाटान
15. भाटोल रागडान
16. बीड हांसी
17. बुडाना
18. चानोत
19. डाटा
20. दयाल सिंह कॉलोनी
21. दैपल
22. धामियां
23. ढाणा खुर्द
24. ढाणा कलां
25. ढंढेरी
26. ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा
27. ढाणी गुजरान
28. ढाणी केंदु
29. ढाणी कुम्हारान
30. ढाणी कुन्दनपुर
31. ढाणी पाल
32. ढाणी पीरान
33. खेड़ा रागडान
34. खेड़ी गगन
35. खेड़ी जालब
36. खेड़ी लोचब
37. खेड़ी रोज और खेड़ी श्योराण
38. किन्नर
39. कोथ कलां
40. कोथ खुर्द
41. कुलाना
42. कुम्भा
43. कुतुबपुर
44. लालपुरा
45. लोहारी राघो
46. मदन हेडी
47. माढा
48. मैहंदा
49. महजद
50. माजरा
51. मामनपुरा
52. मसूदपुर
53. मिलकपुर
54. मिर्चपुर
55. मोहला
56. मोठ करनैल साहब
57. मोठ रांगडान
58. मुजादपुर
59. नाडा
60. नारनौंद
61. नारनौंद औंगशाहपुर
62. पाली
63. पेटवाड़
64. प्रेमनगर
65. ढाणी पीरावाली
66. ढाणी पुरिया
67. ढाणी राजू
68. ढाणी सकरी
69. ढाणी ठाकरिया
70. धर्म खेड़ी
71. गढ़ी
72. गढ़ी अजिमा
73. गामड़ा
74. घिराय
75. गुराना
76. हैबतपुर
77. हाजमपुर
78. जमावड़ी
79. जामनी खेड़ी
80. जीतपुरा
81. कांगसर
82. कंवारी
83. कापड़ो
84. खाण्डा खेड़ी
85. खानपुर
86. खरबला
87. खरकड़ा
88. पुट्ठी मंगलखां
89. पुट्ठी समैण
90. राजपुरा
91. राजथल
92. राखी खास
93. राखी शाहपुर
94. रामायण
95. रामपुरा
96. रोशन खेड़ा माजरा खरबला
97. सैनीपुरा
98. शेखपुरा
99. सिंधर
100. सिंघवा खास
101. सिंघवा राघो
102. सीसर
103. सिसाय बोला
104. सिसाय कालीरावण
105. सोरखी
106. सुलचानी
107. सुल्तानपुर
108. थुराना
109. उगालन
110. उमरा