{"_id":"69d667be13d62ec295029adc","slug":"more-than-98-of-cases-resolved-services-speed-up-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-990723-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 98 फीसदी से ज्यादा मामलों का निपटारा, सेवाओं में आई तेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 98 फीसदी से ज्यादा मामलों का निपटारा, सेवाओं में आई तेजी
विज्ञापन
विज्ञापन
- हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट आज होगी जारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की 2024-25 की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन वीरवार को हरियाणा लोक भवन में किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल असीम कुमार घोष रिपोर्ट जारी करेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कार्यक्रम में बताैर मुख्य अतिथि रहेंगे। बेहतर काम करने वाले अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों को सम्मानित भी किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार आयोग ने 56 विभागों की 802 सेवाओं के अब तक करीब 27.43 लाख मामलों का पंजीकरण किया जिनमें से करीब 26.98 लाख मामलों (98.4 फीसदी) का निपटारा हो चुका है। आम लोगों से जुड़ी सेवाएं जैसे आय, निवासी, जाति, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली कनेक्शन, पानी-सीवरेज और प्रॉपर्टी आईडी जैसी सेवाएं समय पर दी जा रही हैं। साथ ही ऑटो अपील सिस्टम ने काम को और आसान बना दिया है। पहले लोगों को खुद अपील करनी पड़ती थी लेकिन अब अगर समय पर काम नहीं होता तो सिस्टम खुद अपील दर्ज कर देता है। यह व्यवस्था 1 सितंबर 2021 से लागू है।
Trending Videos