फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Organizational reshuffle in BJP Smriti Irani appointed Haryana in-charge

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: स्मृति ईरानी बनीं हरियाणा प्रभारी, डॉ. भोला सिंह सह प्रभारी नियुक्त

Wed, 23 Sep 2026 02:48 PM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Wed, 23 Sep 2026 02:48 PM IST
सार

हरियाणा से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। भाटिया को अगस्त में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।

विज्ञापन
Organizational reshuffle in BJP Smriti Irani appointed Haryana in-charge
स्मृति ईरानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने संगठन में राज्यों के प्रभारियों और सह प्रभारियों की नई नियुक्तियां की हैं।
विज्ञापन


हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को सौंपी गई है। उनके साथ डॉ. भोला सिंह को हरियाणा का सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। हरियाणा में अब भाजपा की अध्यक्ष और प्रभारी दोनों महिलाएं हैं।

स्मृति ईरानी इससे पहले भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री के तौर पर उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी संभाल रही थीं। पार्टी की नई राष्ट्रीय टीम में उन्हें महामंत्री बनाया गया था। वहीं डॉ. भोला सिंह राष्ट्रीय सचिव हैं।
विज्ञापन


वहीं हरियाणा के अब तक प्रभारी रहे डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पूनिया अगस्त में पंजाब भाजपा के प्रभारी नियुक्त किए गए थे। वह पहले हरियाणा भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह हरियाणा से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। भाटिया को अगस्त में भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। हरियाणा से राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा को तेलंगाना का सह प्रभारी बनाया गया है।


भाजपा के इस संगठनात्मक फेरबदल में कई राज्यों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। पार्टी ने 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों वाले राज्यों को भी संगठनात्मक स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed