सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Surajkund swing accident Dushyant Chautala said Haryana image tarnished tourism department is responsible

सूरजकुंड झूला हादसा: मृतक इंस्पेक्टर के परिवार को मिलेगी नौकरी, दुष्यंत बोले- हरियाणा की छवि खराब हुई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 08 Feb 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले के झूला ग्राउंड में शनिवार शाम करीब सवा छह बजे नाव नुमा सुनामी झूला एक तरफ से टूटकर गिर गया। झूले पर 15 से अधिक लोग सवार थे।

Surajkund swing accident Dushyant Chautala said Haryana image tarnished tourism department is responsible
दुष्यंत चौटाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने फरीदाबाद में चल रहे 39वे सूरजकुंड शिल्प मेले में शनिवार को हुए हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर ख्याति प्राप्त सूरजकुंड मेले में ऐसा हादसे होने से इस मेले और हरियाणा की प्रतिष्ठा को ना सिर्फ देश में, बल्कि विश्व स्तर पर नुकसान पहुंचा है। उन्होंने हादसे के कारणों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस हादसे से हरियाणा की छवि को हुए नुकसान के लिए हरियाणा का पर्यटन विभाग जिम्मेदार है। मेले में 50 देशों के 700 से ज्यादा शिल्पकार हिस्सा ले रहे हैं और देश-विदेश से पर्यटक आ रहे हैं।

Trending Videos


मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में हुई दुर्घटना पर दुख जताया है। हादसे में मारे गए पुलिसकर्मी जगदीश प्रसाद के प्रति मुख्यमंत्री ने संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा है। इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पलवल के थाना चांदहट में तैनात थे। पुलिस कर्मी के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी  दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने घायलों के स्वास्थ्य की उपचार की स्थिति की समीक्षा की है। अस्पताल में भर्ती 8 घायलों में से 4 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 4 का इलाज अभी जारी है। सभी घायलों को सरकार की तरफ से एक लाख रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। वहीं सीएम नायब सैनी ने निर्देश दिए हैं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो इसके लिए अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा कर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सूरजकुंड का अंतर्राष्ट्रीय मेला हाथ से सामान बनाने वाले देश-दुनिया के उम्दा कलाकारों को एक शानदार प्लेटफॉर्म उपलब्ध करवाता है। इस मेले में देश विदेश से लाखों पर्यटक आते हैं और शिल्पकारों व कलाकारों के बनाए सामान को देखते और खरीदते हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के पर्यटन विभाग ने पिछले कुछ वर्षों से इस मेले को कमाई का जरिया बना लिया है और इसमें एडवेंचर के नाम पर असुरक्षित झूले लगाने की इजाजत दी जा रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि ऐसे झूलों की तरफ पर्यटक आकर्षित होते हैं और हथकरघा कारीगरों के काम की अनदेखी होती है। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड मेले में ये झूले गैरजरूरी और कारीगरों की अनदेखी करवाने वाला कदम है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की कि इन झूलों को लगाने की इजाजत देने वाली नीति को बंद किया जाना चाहिए।

वरिष्ठ जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने इस हादसे में मारे गए पुलिसकर्मी के परिवार को उचित आर्थिक सहायता के साथ परिवार को एक्सग्रेसिया के तहत एक नौकरी भी देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि मृतक पुलिसकर्मी ने बहादुरी के साथ अपनी ड्यूटी निभाई है और राज्य सरकार को कैबिनेट से मंजूरी दिलवाकर उनके परिवार को एक नौकरी और पर्याप्त सहायता देनी चाहिए। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों को उचित इलाज के साथ आर्थिक सहायता भी देने की मांग उन्होंने की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed