फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Trained police dogs demonstrate proficiency in Kurukshetra

Chandigarh-Haryana News: कुरुक्षेत्र में पुलिस के प्रशिक्षित श्वानों ने दिखाई दक्षता

विज्ञापन
चंडीगढ़। कहीं नशे की तलाश, कहीं संदिग्ध सुराग और कहीं विस्फोटक की पहचान। हरियाणा पुलिस के छह प्रशिक्षित डॉग्स (श्वान) ने कुरुक्षेत्र स्थित के-9 डॉग सेंटर में अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) हिसार के 81 विद्यार्थियों ने करीब से देखा कि ये डॉग किस तरह पुलिस की जांच में मदद करते हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन में हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के चार नार्को डॉग, स्टेट क्राइम ब्रांच का एक ट्रैकर डॉग और सीआईडी का एक विस्फोटक पहचानने वाला डॉग शामिल रहा। डॉग्स ने परिसर, वाहनों और सामान की तलाशी लेकर अपनी क्षमता दिखाई। विस्फोटक पहचानने वाले डॉग ने रुमाल सर्च का अभ्यास किया। प्रशिक्षकों के इशारे पर बुनियादी अभ्यास करते श्वानों ने दिखाया कि नियमित प्रशिक्षण और तालमेल से वे मुश्किल जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम बनते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed