{"_id":"6a9dc732d9af574bdc006dbf","slug":"district-netball-championship-to-be-held-in-three-phases-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160005-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन चरणों में होगी जिला नेटबॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन चरणों में होगी जिला नेटबॉल चैंपियनशिप
Mon, 07 Sep 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 07 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ डिस्ट्रिक्ट दादरी सत्र 2026-27 की जिलास्तरीय नेटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन तीन चरणों में करेगा।
हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता दहिया के निर्देशानुसार सभी जिलों को 15 अक्तूबर से पहले जिला चैंपियनशिप आयोजित करनी है। जिला महासचिव बालकिशन ने यह जानकारी दी।
प्रथम चरण में सीनियर जिला नेटबॉल चैंपियनशिप महिला तथा मिक्स्ड सीनियर चैंपियनशिप 29 व 30 सितंबर को होगी। दूसरा चरण जूनियर बालक-बालिका, जूनियर फास्ट-5 तथा मिक्स्ड जूनियर चैंपियनशिप का होगा। यह 3 व 4 अक्तूबर को आयोजित की जाएगी।
तीसरा चरण सब-जूनियर बालक-बालिका, सब-जूनियर फास्ट-5 तथा मिक्स्ड सब-जूनियर चैंपियनशिप का है। यह 10 व 11 अक्तूबर को होगी। सभी प्रतियोगिताएं बाल शिक्षा निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांवड़ में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के लिए ओपन ट्रायल 7 सितंबर को शाम 4 बजे सांवड़ स्थित विद्यालय में होंगे। इसी दिन से सभी ब्लॉकों के खिलाड़ियों का संयुक्त कोचिंग कैंप शुरू होगा। जिला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए कम से कम 20 दिन कैंप में उपस्थित रहना अनिवार्य है।
प्रथम, द्वितीय और तृतीय चरण के लिए फाइनल ट्रायल क्रमश: 28 सितंबर, 2 अक्तूबर और 9 अक्तूबर को होंगे। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य टीम के लिए चयनित खिलाड़ियों का विशेष कोचिंग कैंप भी लगाया जाएगा।
बालकिशन ने बताया कि ट्रायल के समय खिलाड़ियों को एनएफआई सत्र 2026-27 की रजिस्ट्रेशन स्लिप, आधार कार्ड की मूल प्रति व फोटोकॉपी तथा जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है। उन्होंने समय पर पहुंचने की अपील की।