Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Negligence and indiscipline will not be tolerated under any circumstances: SDM

किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं होगी लापरवाही और अनुशासनहीनता : एसडीएम

Tue, 03 Nov 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 03 Nov 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Negligence and indiscipline will not be tolerated under any circumstances: SDM
बाढड़ा। एसडीएम आशीष सांगवान ने उपमंडल स्तरीय पटवार खाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली का बारीकी से जायजा लिया और हाजिरी रजिस्टर, रिकॉर्ड की भी जांच की।
विज्ञापन


एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान वहां कार्यरत सभी पटवारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे निर्धारित समय पर अपने कार्यालय में पहुंचें और सौंपे गए कार्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अपने काम के प्रति किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी अन्यथा दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश
एसडीएम आशीष सांगवान ने निर्देश देते हुए कहा कि पटवार खाने में आने वाले किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि नागरिकों के कार्यों का समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। यदि किसी कारण से कार्य में समय लगता है तो संबंधित नागरिक को समय पर इसकी सूचना दी जाए ताकि उसे बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed